BPSC AEDO Bharti 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द करते हुए यह नया विज्ञापन जारी किया गया है।
Related Stories
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान प्रारंभ: 01 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जा सकते हैं।
