IBPS Clerk Prelims Result 2026: ibps.in पर जल्द एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक, 27 दिसंबर को है मुख्य एग्जाम
IBPS CRP CSA-XVI Prelims Result 2026: IBPS Clerk (CRP CSA-XVI) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के नतीजे ibps.in पर जल्द जारी होने की उम्मीद है, जिसके जरिए अभ्यर्थी अपना क्वालिफाइंग स्टेटस जांच सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, इसलिए नतीजों से पहले ही अपनी तैयारी तेज रखें।
IBPS Clerk Prelims Result 2026 at ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा CRP CSA-XVI भर्ती के प्रीलिम्स एग्जाम (Prelims) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे बैंकिंग छात्रों के लिए अपडेट जारी कर दी जाएगी। IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर प्रीलिम्स रिजल्ट स्टेटस से जुड़ा लिंक जल्द ही एक्टिव होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, जिन छात्रों ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 को प्रीलिम्स एग्जाम दिए थे, वे लिंक खुलने के बाद ही अपना क्वालिफाइंग स्टेटस को आसानी से चेक कर पाएंगे।
प्रीलिम्स एग्जाम प्रकृति में क्वालीफाइंग होती है। साछ ही, इसमें पास होने वाले छात्रों को 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित IBPS Clerk Mains Exam में बैठने का भी मौका मिलेगा। सभी छात्रों का फाइनल सेलेक्शन या प्रोविजनल अलॉटमेंट मुख्य एग्जाम के मार्क्स और आगे की प्रक्रिया के आधार पर ही तय होता है।
IBPS Clerk 2026 (CRP CSA-XVI): एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के शेड्यूल और प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें।
- भर्ती व पोस्ट: CRP CSA-XVI के अंदर कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पोस्ट पर 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भर्ती की प्रक्रिया।
- प्रीलिम्स एग्जाम डेट: 10 और 11 अक्टूबर 2026
- रिजल्ट स्टेटस: ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर लिंक जल्द ही एक्टिव होने की उम्मीद की जा रही है।
- मुख्य एग्जाम (Mains) की डेट: 27 दिसंबर 2026 (160 क्वश्न, 200 मार्क्स, 125 मिनट)।
- ऑफिशियल वेबसाइट: ibps.in
IBPS Clerk Prelims Result 2026 Download Link
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी होते ही छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
| IBPS Clerk Prelims Result 2026 Link | यहां क्लिक करें (जल्द) |
ibps.in पर IBPS Clerk Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?
प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट लिंक सक्रिय होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट के स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर CRP Clerical Cadre / CRP CSA-XVI से संबंधित सेक्शन को खोलें।
- Result Status of Online Preliminary Examination for CRP CSA-XVI के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और स्क्रीन पर दिखने वाला Captcha Code को फिल करें।
- सबमिट करते ही आपका प्रीलिम्स क्वालिफाइंग स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फिर, आप इसे डाउनलोड करके कलर्ड प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यहां भी पढ़े: KBC Question: 7 Crore Question: 7 करोड़ के इस सवाल ने घुमाया दिमाग, सही जवाब के बावजूद जीतने से चूक गया कंटेस्टेंट
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.