KBC Question: 7 Crore Question: 7 करोड़ के इस सवाल ने घुमाया दिमाग, सही जवाब के बावजूद जीतने से चूक गया कंटेस्टेंट

Last Updated: Nov 26, 2026, 14:11 IST

Kaun Banega Crorepati 18 First Crorepati: KBC 18 के पहले करोड़पति भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर सुरक्षित खेलते हुए क्विट कर दिया, लेकिन खेल छोड़ने के बाद उन्होंने ‘कैम्बरली’ सही जवाब बताकर सभी को चौंका दिया। जॉर्ज ए. ग्रियर्सन के ब्रिटिश भारत में 179 भाषाओं और 544 बोलियों के सर्वेक्षण से जुड़ा यह सवाल सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहद खास है।

Kaun Banega Crorepati 18 First Crorepati Bhushan Thakare
Kaun Banega Crorepati 18 First Crorepati Bhushan Thakare

KBC 18 Rs 7 Crore Question: अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। शानदार ज्ञान और सूझबूझ का परिचय देते हुए भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीतकर रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। 

भूषण ने खेल को किया क्विट 

भूषण ठाकरे 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल पर इतिहास रचने से महज एक कदम की दूरी से रह गए। इस एपिसोड का सबसे रोमांचक पहलू यह रहा कि 1 करोड़ रुपये की जीती हुई रकम को सुरक्षित रखने के लिए भूषण ने शो से क्विट (Quit) करने का फैसला लिया, मगर खेल छोड़ने के ठीक बाद भी जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने अपना जवाब बताया, तो वह बिल्कुल सही निकला।     

हॉट सीट पर बैठे भूषण के इस फैसले और उसके बाद सामने आए सही आंसर ने न केवल लोगो को हैरान किया, बल्कि खुद अमिताभ बच्चन भी भूषण को देखते रह गए। भारत के भाषाई इतिहास और औपनिवेशिक काल के एक विशाल सर्वेक्षण से जुड़ा यह 16वां और अंतिम सवाल सामान्य ज्ञान के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

KBC 18 का 7 करोड़ रुपये का 16वां सवाल और उसके चार ऑप्शन क्या थे? 

1 करोड़ रुपये का पड़ाव पार करने के बाद अमिताभ बच्चन ने भूषण ठाकरे के सामने 7 करोड़ रुपये की जैकपॉट राशि के लिए लास्ट और फाइन जो क्वश्न पुछा था वे ये हैं:

  • सवाल: “किस अंग्रेजी शहर से जॉर्ज ए. ग्रियर्सन ने तीन दशकों तक ब्रिटिश भारत में 20 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली 179 भाषाओं और 544 बोलियों का सर्वेक्षण संकलित किया था?”

  • ऑप्शन:

    1. हैरिस 
    2. ग्रॉसम 
    3. ऑक्सफोर्ड 
    4. कैम्बरली 
  • सही जवाब: कैम्बरली 

लाइफलाइन होने के बावजूद भूषण ठाकरे ने क्यों किया क्विट?

इस पूरे शो में एक बेहद दिलचस्प मोड़ तब आया जब नियम और जोखिम के बीच भूषण को फैसला लेना पड़ा:

  • दांव पर लगी थी 1 करोड़ की रकम: यदि भूषण गलत आंसर देते, तो वे 1 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि को गंवाकर सीधे नीचे के सुरक्षित पड़ाव पर आ जाते।
  • लाइफलाइन इस्तेमाल करने पर पाबंदी: 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद भी भूषण ठाकरे के पास ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ (50:50) की एक लाइफलाइन बची हुई थी। हालांकि, केबीसी के नियमों के अनुसार 7 करोड़ रुपये के 16वें सवाल पर किसी भी लाइफलाइन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • सुरक्षा को दी प्राथमिकता: शत-प्रतिशत सुनिश्चित न होने के कारण भूषण ने जोखिम उठाने के बजाय 1 करोड़ रुपये के साथ खेल छोड़ना का ही निर्णय लिया, जो उनके लिए बेस्ट ऑप्शन रहा। 
  • क्विट करने के बाद दिया सही आंसर: खेल खत्म होने के बाद जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि अगर वे खेलते तो कौन-से ऑप्शन को चुनते, तो भूषण ने ‘कैम्बरली’ का नाम लिया। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी ‘कैम्बरली’ ही सही जवाब मौजूद था।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 14:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News