दुनिया के वो देश जिनका नहीं है संविधान, जानें कैसे चलता है ‘काम’

Last Updated: Nov 26, 2026, 12:46 IST

Constitution Day 2026: आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है, जिसे बनाने में डॉ भीम राम अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। इसे बनने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां संविधान नहीं है और फिर भी लोग कानून का पूरा पालन करते हैं। 

Constitution Day 2026
Constitution Day 2026

Constitution Day 2026 in Hindi: संविधान किसी देश या राज्य के शासन को चलाने वाली एक कानूनी किताब है, जिसमें नियम और मूल सिद्धांत होते हैं। आज ही दिन यानी 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था, जिसे हम संविधान दिवस के नाम भी से जानते हैं, जिसे आज पूरे देश सेलिब्रेट कर रहा है। संविधान बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे। इसकी प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। संविधान में मूल रूप से 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।  वर्तमान में 25 भाग, 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। हालांकि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां संविधान नहीं है, लेकिन फिर भी वहां के लोग नियमों का पालन करते हैं। 

सऊदी अरब 

सऊदी अरब के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस देश में कोई संविधान नहीं है। यहां कुरान शरीफ में लिखी बातों को ही फॉलो किया जाता है और उसी के हिसाब से फैसले भी लिए जाते हैं। हालांकि यह एक इस्लामिक देश भी है। 

इंग्लैंड यानी यूनाईटेड किंगडम 

इंग्लैंड देश के पास भी अपना संविधान नहीं है। इस देश में पहले से ही कुछ नियमों बने हुए हैं, जिसके आधार पर ही वहां की सत्ता राज करती है। हालांकि इन नियमों को समय और परिस्थितियों को देखते हुए संसद में बदला भी जा सकता है।  

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में भी संविधान नहीं है। यहां पर भी इंग्लैंड की तरह पहले से ही कुछ नियम बने हुए हैं, जिसके आधार पर ही यहां की न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था चलती है। 

इजराइल

इजराइल देश के पास भी अपना कोई संविधान नहीं है, जो साल 1948 में बना था। हालांकि जब यह देश बना था, तब संसद में संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन आपसी विवाद और मतभेदों की वजह से यहां संविधान नहीं बन सका। अपने कुछ बुनियादी नियमों के तहत यह देश बिना संविधान के चल रहा है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 26, 2026, 12:46 IST

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News