BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026: बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का शिफ्ट-वाइज विश्लेषण, जानें कैसा रहा पेपर?

BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026: बीपीएससी आज दो शिफ्ट में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। पहली शिफ्ट का एग्जाम समाप्त हो चुका है। इसमें जनरल स्टडी का पेपर हुआ था। अब दूसरी शिफ्ट का एग्जाम हो रहा है। आगे नीचे लेख में हम आपको बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का शिफ्ट-वाइज विश्लेषण के बारे में बताएंगे।  

Jul 15, 2026, 15:50 IST
BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026
BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026

BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) दिनांक 15 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित की गई थी। इस शिफ्ट में जनरल स्टडी का पेपर हुआ था। फिलहाल इस शिफ्ट के बारे में उम्मीदवारों से यह फीडबैक आ रहा है कि पेपर मध्यम से कठिन रही। हमारे एक्सपर्ट् द्वारा पेपर के गहन विश्लेषण के बाद परीक्षा का विस्तृक विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा। बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें लॉ विषय से जुड़ा पेपर आएगा। 

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का विश्लेषण उम्मीदवारों को एग्जाम में अपने प्रदर्शन को समझने और सलेक्शन के अगले प्रोसेस के लिए अपनी संभावनाओं का आकलन करने में मदद करेगा। 

BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026 - हाइलाइट्स 

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। आज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आप जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नाम 
बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा
पद का नाम 
प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 
विज्ञापन संख्या 
13/2026
रिक्त पदों की संख्या 
300
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन
कुल पेपर 
पेपर 1 - जनरल स्टडी और पेपर 2 - लॉ 
शिफ्ट 
पहली शिफ्ट - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक
प्रश्नों के प्रकार 
बहुविकल्पीय (MCQ)  
ऑफिशियल वेबसाइट 
bpsc.bihar.gov.in

BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल 

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा के पेपर-1 (जनरल स्टडी) की शिफ्ट-1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में डिफिकल्टी लेवल देख सकते हैं। पेपर-2 (लॉ) का डिफिकल्टी लेवल परीक्षा समाप्त होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा। 

पेपर 
डिफिकल्टी लेवल 
पेपर 1 - जनरल स्टडी 
आसान से मध्यम 
पेपर 2 -लॉ
जल्द अपडेट 

BPSC Prosecution Officer Exam Analysis 2026 गुड अटैंप्ट्स 

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा के शिफ्ट-1 जनरल स्टडी के पेर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आए थे, जो 100 अंक के थे। इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार को 55-65 प्रश्न ही करने चाहिए। बाकी गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

पेपर
गुड अटैंप्ट्स 
पेपर 1 - जनरल स्टडी 
55-65
पेपर 2 - लॉ
जल्द अपडेट 
 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।