BPSSC Havildar Instructor Result 2026: बिहार हवलदार प्रशिक्षक परिणाम घोषित, पीडीएफ करें डाउनलोड

BPSSC Havildar Instructor Result 2026: बिहार हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई को किया गया था। जिसमें 60554 उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट लेख में उपलब्ध करा दी गई है। 

Aug 12, 2026, 17:38 IST
BPSSC Havildar Instructor Result 2026
BPSSC Havildar Instructor Result 2026

Bihar BPSSC Havildar Instructor Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक रिजल्ट जारी किया है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) के कुल 122 रिक्त पदों को भरना है। आयोग की ओर से परिणामों की घोषणा 12 अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर की गई है। परीक्षा 29 जुलाई को 126652 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 60554 रही। अधिसूचना के अनुसार 2108 उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए गए हैं। 

Bihar BPSSC Havildar Instructor Result 2026: रिजल्ट जारी 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 58446 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। इस लिखित परीक्षा के आधार पर 5 गुणा उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए चयनित किया गया। आयोग ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।  

BPSSC Havildar Instructor Merit list 2026 Pdf Download link 

बीपीएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मेरिट लिस्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

बीपीएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मेरिट लिस्ट 2026 

BPSSC Havildar Instructor Result 2026: कट ऑफ 

बीपीएसएससी की ओर से विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत पीईटी के लिए कुल 610 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

श्रेणी
पुरुष 
महिला 
FFW (पुरुष)
FFW (महिला)
जनरल 
81.0 
68.0 
-
-
अनुसूचित जाति (SC)
70.0 
54.0
-
-
अनुसूचित जनजाति (ST)
67.0
-
-
-
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 
75.0
62.0
61.0
-
पिछड़ा वर्ग (BC)
77.0
64.0
61.0
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 
75.0
64.0
66.0
62.0
पिछड़े वर्ग की महिला (WBC)
-
63.0
-
-

BPSSC Havildar Instructor Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, BPSSC Havildar Instructor Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 4 अपना रोल नंबर ढूंढें। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।