BSEB Bihar Board 10th Compartment Marksheet 2026: मार्कशीट जारी, X (Twitter) पर बोर्ड ने दी जानकारी, जानें कैसे करें Download

Bihar Board Marksheet Out: बीएसईबी ने 10वीं के विशेष और कंपार्टमेंटल एग्जाम 2026 की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट को 20 अगस्त 2026 को जारी कर दिए हैं। छात्रों को यह जानकारी बोर्ड ने कैसे दी, जानने के लिए यहां देखें।

Aug 21, 2026, 12:44 IST

BSEB 10th Compartment Marksheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक के कंपार्टमेंटल और विशेष एग्जाम 2026 की ओरिजिनल मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट को 20 अगस्त 2026 से जारी कर दिए हैं। इस साल कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट अब ऑफिशियल वेबसाइट के साथ स्कूलों पर जारी कर दी गई है। 

बोर्ड ने ऑफिशियल Social Media platform X हैंडल (@officialbseb) पर छात्रों के लिए यह जानकारी जारी की गई है, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों से स्कूल प्रमुखों द्वारा मार्कशीट को प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 

BSEB का X (Twitter) पर बड़ा अपडेट: छात्रों को DEO ऑफिस नहीं पड़ेगा जाना 

बिहार बोर्ड ने अपने ऑफिशइयल X (Twitter) हैंडल पर एक ऑफिशियल ट्वीट करते हुए छात्रों और पेरेंट्स को 10वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम की मार्कशीट जारी होने की सूचना प्रदान की गई है। अब छात्रों को मार्कशीट लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से DEO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।

स्कूल के प्रिंसिपल जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से सभी छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट को प्राप्त करेंगे। उसके बाद वह अपने स्कूलों मे जाकर सभी छात्रों को मार्कशीट प्रदान करेंगे। X पर जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र की मार्कशीट में कोई गलती पाई जाती है, तो वह उसकी सूचना भी तुरंत स्कूल के माध्यम से बोर्ड को दें। 

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की मार्कशीट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

BSEB Class 10 Compartment Marksheet 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
संचालन बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एग्जाम का नाम 
मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष एग्जाम 2026
इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 
ओरिजिनल मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट
DEO लेवल पर डिटेल्स 
20 अगस्त 2026 से जारी
कैसे प्राप्क करें Marksheet
संबंधित स्कूलों के माध्यम से
ऑफिशियल वेबसाइट

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स 

बिहार बोर्ड 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र इन एग्जाम से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स को यहां नीचे दी गई टेबल से जानें।

इवेंट 
डेट्स 
मैट्रिक फाइमल एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी 
29 मार्च, 2026
जांच, विशेष एग्जाम और कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो
1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2026 तक
विशेष/कम्पार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट जारी करने के लिए लक्षित समयसीमा की घोषणा कर दी गई है।
31 मई, 2026 तक (बीएसईबी की पिछली घोषणा के अनुसार)
विशेष और कंपार्टमेंटल एग्जाम 2026 की मार्कशीट और अनंतिम प्रमाण पत्र डीईओ कार्यालयों को भेज दिए गए हैं।
20 अगस्त, 2026 से उपलब्ध
बीएसईबी की ऑफिशियल नोटिस की डेट्स 
20 अगस्त, 2026

छात्र अपनी मार्कशीट कैसे और कहां से प्राप्त करें?

यदि आप इस साल 2026 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 में शामिल हुए थे, वह अब अपनी ओरिजिनल मार्कशीट को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र मार्कशीट के लिए अपने स्कूल के प्रिंसिपल या एग्जाम विभाग से जाकर मिलें। 
  2. उनसे पूछे कि DEO ऑफिस से मिली मार्कशीट की डिलीवरी प्राप्त हो गई है या नहीं।
  3. फिर, स्कूल जाते समय अपने कंपार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड (Admit Card) और पहचान पत्र जरूर ले जाएं।
  4. मार्कशीट लेते समय रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर करें। 
  5. रजिस्टर में एंट्री करते समय छात्र अपना नाम, रोल कोड और रोल नंबर को ध्यान से फिल करें। 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates