BSEB Bihar DPED Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड ने डीपीएड 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी, यहां देखें Direct Link

BSEB Bihar DPED Result 2026 OUT: बिहार डीपीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड dped.biharboardonline.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Aug 6, 2026, 13:33 IST
BSEB बिहार DPED रिजल्ट 2026 जारी हुआ।
BSEB बिहार DPED रिजल्ट 2026 जारी हुआ।

BSEB Bihar DPED Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 5 अगस्त 2026 को डीपीएड (DPED) प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष और 2024-26 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड ने स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने का मौका भी दिया है।

BSEB DPED Result 2026: 1st और 2nd Year रिजल्ट के आंकड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीपीएड प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष और 2024-26 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा में 48 अभ्यर्थियों में से 36 सफल रहे और पास प्रतिशत 75% दर्ज किया गया। वहीं, द्वितीय वर्ष का पास प्रतिशत 95.05% रहा। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 132 अभ्यर्थियों में से 96 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि ओवरऑल पास प्रतिशत 89.59% रहा।

Bihar DPED Result 2026 Download Link

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने DPED प्रथम वर्ष (2025-27) और द्वितीय वर्ष (2024-26) का रिजल्ट डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉलेज कोड और पासवर्ड की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हमने नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है, जहां से वे आसानी से वह अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Bihar DPED Result 2026 Login Link

BSEB DPED Result 2026-हाइलाइट्स

कैंडिडेट्स नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा
DPED प्रथम एवं द्वितीय वर्ष
रिजल्ट तिथि
5 अगस्त 2026
प्रथम वर्ष प्रशिक्षण सत्र
2025-27
द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण सत्र
2024-26
स्क्रूटिनी आवेदन
10 अगस्त से 13 अगस्त 2026
रिजल्ट डाउनलोड मोड
ऑनलाइन

ये भी पढ़ें:- Bihar Deled Result 2026

स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कब होंगे?

जो अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंकों से खुश नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका (Answer Booklet) की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर scrutiny.dpedbihar.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSEB DPED Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट - dped.biharboardonline.org पर जाएं।

  • अपना College Code और Password दर्ज करें।

  • Log In बटन पर क्लिक करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।