CBSE Class 12th Supplementary Result 2026: अगस्त में जारी होगा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, cbse.gov.in पर से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE 12th Compartment Result 2026 (Soon): सीबीएसई 12वीं के Supplementary Exam Result 2026 अगस्त 2026 में जारी होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, इन कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 30, 2026, 12:20 IST
CBSE 12th Compartment Result 2026 (Soon)
CBSE 12th Compartment Result 2026 (Soon)

CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही 12वीं के सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के रिजल्ट जारी करे जा सकते हैं। इसी के साथ बोर्ड द्वारा अगस्त के दूसरे और तीसरे हफ्ते मे रिजल्ट जारी होने की पूरी-पूरी संभावना है। 

बोर्ड के नंबर्स के अनुसार, इस साल लगभग 1.63 लाख छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए शामिल हुए थे। साथ ही, जो छात्र अपने मार्क्स को सुधारना चाहते थे, उनके लिए बोर्ड ने 28 जुलाई, 2026 को कंपार्टमेंट एग्जाम आयोजित किए थे। CBSE बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर रिजल्ट जारी नहीं किया है। छात्र लेटेस्ट अपडेट्स के साथ-साथ रिजल्ट को देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

CBSE 12th Supplementary Result को देखने के लिए क्या करें? 

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के लिए बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जामकारी नहीं दी है। परंतु, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही, छात्र रिजल्ट को DigiLocker और UMANG ऐप पर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

12th Supplementary Exam 2026, CBSE द्वारा जारी मुख्य हाइलाइट्स 

छात्र 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने के बाद रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
एग्जाम का नाम
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट एग्जाम 2026
मुख्य एग्जाम रिजल्ट डेट 
13 मई 2026
सप्लीमेंट्री थ्योरी एग्जाम डेट 
28 जुलाई 2026
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
29 जुलाई से 4 अगस्त 2026
कुल शामिल छात्र 
लगभग 1,63,800 छात्र
एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 
अगस्त 2026 
लॉगिन क्रेडेंशियल
रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी
ऑफिशियल वेबसाइट्स
cbse.gov.in, results.cbse.nic.in

CBSE 12th Compartment Result Expected Date

सीबीएसई के पिछले सालों के ट्रेंड्स के अनुसार, बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम खत्म होने के 10 से 15 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर देता है। साथ ही, इस साल थ्योरी एग्जाम 28 जुलाई 2026 को खत्म हो गए थे। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम अगस्त के पहले हफ्ते तक जारी हैं, इसलिए सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता हैं। 

CBSE 12वीं के छात्र ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'Senior School Certificate Examination (Class XII) Supplementary Results 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID की जानकारी को फिल करें। 
  4. डिटेल्स को फिल करने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. फॉर्म सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

CBSE Board 12th Supplementary Exam Result 2026: छात्रों के लिए ये इंपोर्टेंट इंफॉर्मेशन 

रिजल्ट के इंतजार के बीच सीबीएसई ने छात्रों के लिए कुछ अपडेट्स भी शामिल की गई है। 

  • डिजीलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी मिलेगी मार्कशीट: वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने पर छात्र बिना किसी परेशानी के DigiLocker ऐप या UMANG App पर जाकर डिजिटल रूप से साइन की हुई प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पासिंग मार्क्स का नियम: एग्जाम पास करने के लिए छात्र को संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स (थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर) प्राप्त करना जरूरी है। मुख्य एग्जाम के प्रैक्टिकल मार्क्स इसमें कैरी फॉरवर्ड किए जाते हैं।
  • कॉलेज एडमिशन में कोई रुकावट नहीं: यूजीसी (UGC) के दिशा-निर्देशों के तहत, सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को UG कोर्स में एडमिशन लेने का पूरा अवसर दिया जाता है। पास होने पर बोर्ड नई रिवाइज्ड मार्कशीट भी जारी करता है।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates