CISF Exam Date 2026: सीईएसएफ परीक्षा की तिथि जारी, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगा एग्जाम

CISF Exam Date 2026: सीआईएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एएसआई/एक्स (एलडीसीई)-2023, कांस्टेबल (फायर)-2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ)-2024 की सीबीटी परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम 30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 को होगा।

Nov 14, 2026, 13:00 IST
CISF Exam Date 2026
CISF Exam Date 2026

CISF Exam Date 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर दिनांक 13 नवंबर 2026 को शाम 7.00 बजे सीआईएसएफ एएसआई/एक्स (एलडीसीई)-2023, कांस्टेबल (फायर)-2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ)-2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की डेट जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम 30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 को होगा। 

सीआईएसएफ इन पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

CISF Exam Date 2026 Notice Download Link 

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई पदों की परीक्षा का नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी एग्जाम का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Stories

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई एग्जाम नोटिस 2026 

CISF Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
पद का नाम 
एएसआई/एक्स (एलडीसीई)-2023, कांस्टेबल (फायर)-2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ)-2024 
परीक्षा की तिथि 
30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 
एग्जाम नोटिस 
जारी 
एग्जाम सिटी स्लिप 
जल्द जारी 
एडमिट कार्ड 
27 नवंबर 2026 को जारी  
ऑफिशियल वेबसाइट 
cisfrectt.cisf.gov.in

CISF Exam Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैंडिडेट्स नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 

  • सबसे पहले सीईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं। 

  • अब CISF Exam Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • CISF Exam Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी। 


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।