BSF SI Recruitment 2026: बीएसएफ एसआई के 1167 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से आवेदन करें

Last Updated: Nov 11, 2026, 16:38 IST

BSF SI Recruitment 2026: बीएसएफ एसआई के 1167 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू की जाएगी। 

BSF SI Recruitment 2026: बीएसएफ एसआई के 1167 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से आवेदन करें
BSF SI Recruitment 2026: बीएसएफ एसआई के 1167 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से आवेदन करें

BSF SI Recruitment 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब-इंस्पेक्टर (GD) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1167 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यह भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसमें बीएसएफ के साथ सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के लिए भी सब इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। हालांकि, यह भर्ती सामान्य उम्मीदवार के लिए ओपन भर्ती नहीं है, बल्कि निर्धारित सेवा शर्तें पूरी करने वाले विभागीय कर्मचारियों के लिए है।

बीएसएफ एसआई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें 

BSF SI Recruitment 2026: Highlights

भर्ती बोर्ड: सीमा सुरक्षा बल (BSF)

पद का नाम: सब इंस्पेक्टर (GD)

कुल पद: 1167

आवेदन शुरू: 12 नवंबर 2026

अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026

आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

आधिकारिक वेबसाइट: bsf.mha.gov.in

BSF SI Recruitment 2026:पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें बीएसएफ के 235, सीआरपीएफ के 377, एसएसबी के 125 और आईटीबीपी के 430 पद शामिल हैं। इस प्रकार कुल 1167 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में निर्धारित पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए चार वर्ष की नियमित सेवा सहित अन्य विभागीय शर्तें पूरी करना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विस्तृत पात्रता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

बीएसएफ एसआई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

BSF SI Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक खोलें।
  3. आवश्यक जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 11, 2026, 16:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News