UPSC ESE Exam Date 2027: यूपीएससी ईएसई एग्जाम डेट जारी, पूरा शेड्यूल चेक करें

Last Updated: Nov 11, 2026, 13:40 IST

UPSC ESE Exam Date 2027:  यूपीएससी ईएसई का टाइम टेबल ने जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा का टाइम टेबल, पूरा शेड्यूल देखने के लिए आगे लेख देखें।

UPSC ESE Exam Date 2027: यूपीएससी ईएसई एग्जाम डेट जारी, पूरा शेड्यूल चेक करें
UPSC ESE Exam Date 2027: यूपीएससी ईएसई एग्जाम डेट जारी, पूरा शेड्यूल चेक करें

UPSC ESE Exam Date 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईएसई परीक्षा 2027 के लिए आवेदन किया है, वे अब परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

यूपीएससी ईएसई देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जरूर देखें।

UPSC ESE Exam Date 2027: टाइम टेबल

यूपीएससी द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, ईएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी

परीक्षा का विवरण

समय

अंक

पेपर 1: जनरल स्टडीज एवं इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड

सुबह 9:30 से 11:30 बजे

200

पेपर 2: डिसिप्लिन स्पेसिफिक पेपर

दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे

300


पेपर 1 की अवधि 2 घंटे और पेपर 2 की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर 2 में उम्मीदवारों को अपनी संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार प्रश्न हल करने होंगे।

Check:UPSC ESE 2027 Time Table 

इन चार इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए होगी परीक्षा

UPSC ESE 2027 प्रारंभिक परीक्षा में निम्नलिखित चार इंजीनियरिंग विषय शामिल हैं:

1. सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)

2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)

3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)

4. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (Electronics & Telecommunication Engineering)

सभी ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए जनरल स्टडीज एवं इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का पेपर समान होगा, जबकि दूसरा पेपर संबंधित इंजीनियरिंग विषय पर आधारित होगा।

UPSC ESE Selection Process 2027 

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

UPSC ESE Time Table 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर What's New सेक्शन खोलें।

3. Engineering Services (Preliminary) Examination, 2027 के टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।

4. अब स्क्रीन पर परीक्षा का शेड्यूल PDF में दिखाई देगा।

5. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 11, 2026, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News