कैंसर पीड़ित मां से किया वादा निभाया, UPSC CAPF पास कर निखिल द्विवेदी बने असिस्टेंट कमांडेंट
"कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, एक तबीयत से पत्थर तो उछालो यारों!" दुष्यंत कुमार की आज भी यह लाइन कितनी प्रासंगिक है, है ना? आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं? क्योंकि आज हम एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी मां से किया वादा निभाया और अफसर बनकर इतिहास रच दिया।
जी हम बात कर रहे हैं निखिल द्विवेदी की, जिनकी मां को कैंसर हो चुका था और मां को गाॅलब्लैडर कैंसर हो गया था। मां ने निखिल से अपनी एक ख्वाहिश ज़ाहिर की थी कि "बेटा तुझे अफसर बनकर दिखाना है" बस फिर क्या था। मां के सपने को पूरा करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी में जुट गए। निखिल ने अस्पताल के कमरे के बाहर फर्श पर बैठकर पढ़ाई की। जब भी डाॅक्टर का इंतजार करना होता या कीमोथेरेपी के दौरान मां को अस्पताल में रहना पड़ता, तब वह अपने लैपटाॅप की PDF फाइल्स में नोट्स पढ़ते रहते थे।
जब अस्पताल को ही बना लिया लाइब्रेरी
कठिन परिस्थितियों में अस्पताल को ही निखिल ने अपनी लाइब्रेरी बना लिया था। दादाजी के निधन और मां की बीमारी की हालातों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। कई साल की मेहनत, संघर्ष और मां की बीमारी के बीच निखिल ने UPSC CAPF परीक्षा में उन्होंने 94 रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि कुछ भी नामुमिकन नहीं है। बस कड़ी मेहनत और लगन का जज्बा दिल के अंदर होना चाहिए।
मां को हो गया था गाॅलब्लैडर कैंसर
निखिल ने अपनी स्कूली शिक्षा पास ही के स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पूरी की। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद निखिल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए और दिल्ली आ गए, लेकिन मां के कैंसर की खबर मिलने के मिलने के बाद वापस घर आ गए मां को गाॅलब्लैडर कैंसर हो गया था और अपने छोटे भाई की पढ़ाई का जिम्मा भी उन्हीं के पास था।यहीं से उनके कठिन संघर्षों का एक लंबा और भावुक दौर शुरू हुआ।
निखिल जब बनें अफसर
निखिल की मां की इलाज शुरू हुआ और कीमोथेरेपी के दौरान मां को अस्पताल में रहना पड़ता, तब उन्होंने अस्पताल को ही अपनी लाइब्रेरी बना लिया। निखिल अस्पताल के कमरे के बाहर फर्श पर बैठकर अपने लैपटाॅप की PDF फाइल्स में नोट्स पढ़ते रहते। परीक्षा से कुछ दिन पहले ही वे दिल्ली वापस चले गए। इस दौरान निखिल ने खुद को अनुशासित करने के लिए बिस्तर त्याग दिया और चटाई बिछाकर सोने लगे, ताकि नींद नींद 6 से 7 घंटे में ही पूरी हो जाए और आज निखिल के अफसर बनने से पूरा देश उन पर नाज़ कर रहा है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.