RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई आंसर की जारी, सीबीटी 1 की रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Nov 11, 2026, 10:55 IST

RRB JE Answer Key 2026:  आरआरबी जेई आंसर की CBT 1 जारी की गई है। उम्मीदवार रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई आंसर की जारी, सीबीटी 1 की रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें
RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई आंसर की जारी, सीबीटी 1 की रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से RRB JE Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने 11 नवंबर 2026 से आंसर की डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

RRB JE Answer Key Download Link Active

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रश्न पत्र, रिकॉर्डेड रिस्पांस और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती नजर आती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकता है।

RRB JE आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक 

RRB JE Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

आरआरबी जेई आंसर की 2026 आज 11 नवंबर को जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं:

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम

RRB JE CBT 1 Exam 2026

विज्ञापन संख्या

CEN 04/2026

पद का नाम

जूनियर इंजीनियर, DMS और CMA

परीक्षा की तिथि

27, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026

आंसर की जारी होने की तारीख

11 नवंबर 2026

आपत्ति दर्ज करने की तारीख

11 से 17 नवंबर 2026

आपत्ति शुल्क

50 रुपये प्रति प्रश्न

आधिकारिक वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in

RRB JE Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आपकी आंसर की और रिस्पांस शीट दिखाई देगी।

5. इसमें अपने प्रश्नों और दर्ज किए गए उत्तरों का मिलान करें।

6. भविष्य के लिए रिस्पांस शीट और आंसर की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

RRB JE Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती नजर आती है, तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।

इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न का विवरण और अपने दावे के समर्थन में उचित प्रमाण अपलोड करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो नियमानुसार शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

RRB JE Result 2026 कब होगा जारी?

आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी CBT 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 11, 2026, 10:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News