खंभात की खाड़ी में गिरती हैं ये 4 प्रमुख नदियां, इस ट्रिक से याद रखें नाम
खंभात की खाड़ी गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित है और अरब सागर का हिस्सा है। इसमें चार प्रमुख नदियां साबरमती, माही, नर्मदा और ताप्ती आकर मिलती है।
भारत की नदियों और उनके उद्गम स्थल से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। खासकर यह जानना जरूरी होता है कि कौन-सी नदी किस समुद्र या खाड़ी में जाकर मिलती है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण सवाल है कि गुजरात की खंभात की खाड़ी में कौन-कौन सी नदियां गिरती हैं? अगर आपको इन नदियों के नाम याद रखने में परेशानी होती है, तो एक आसान ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, खंभात की खाड़ी में मुख्य रूप से चार प्रमुख नदियां आकर मिलती हैं।
क्यों खास है खंभात की खाड़ी?
खंभात की खाड़ी को अंग्रेजी में गल्फ ऑफ कैंबे (Gulf of Cambay) भी कहा जाता है। यह गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप और राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के बीच स्थित है। इसका दक्षिणी हिस्सा चौड़ा है, जबकि उत्तर की ओर यह संकरा होता जाता है।
यह खाड़ी अपने बड़े ज्वारीय अंतर (Tidal Range) के लिए भी जानी जाती है। यहां ज्वार और भाटा के दौरान समुद्र के जलस्तर में काफी अंतर देखने को मिलता है।
खंभात की खाड़ी में गिरने वाली 4 नदियां?
खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह अरब सागर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। भारत की चार प्रमुख नदियां इसमें आकर मिलती हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं:
-
साबरमती नदी
-
माही नदी
-
नर्मदा नदी
-
ताप्ती (तापी) नदी
कहां से निकलती हैं ये चारों नदियां?
नदियों के नाम के साथ उनके उद्गम स्थल और लंबाई की डिटेल्स आप यहां देख सकते है।
| नदी | उद्गम स्थल | लंबाई (लगभग) |
| साबरमती | अरावली पहाड़ियां, राजस्थान | 372 किमी |
| माही | विंध्य पर्वतमाला, मध्य प्रदेश | 580 किमी |
| ताप्ती | मुलताई, मध्य प्रदेश | 725 किमी |
| नर्मदा | अमरकंटक, मध्य प्रदेश | 1,312 किमी |
माही और साबरमती नदी की क्या है खासियत?
माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्य पर्वतमाला से होता है। यह मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर बहती है। राजस्थान में माही बजाज सागर और गुजरात में कडाना बांध इस नदी की प्रमुख परियोजनाएं हैं। इसकी खास बात यह है कि यह कर्क रेखा को दो बार पार करती है।
वहीं, साबरमती नदी राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला से निकलती है। यह राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरती है। गुजरात का अहमदाबाद शहर इसी नदी के किनारे बसा है। वाकल, हरनाव, हाथमती और वात्रक इसकी प्रमुख सहायक नदियों में शामिल हैं।
खंभात की खाड़ी में गिरने वाली चार प्रमुख नदियां साबरमती, माही, नर्मदा और ताप्ती हैं। इनके नाम आप ‘सा-मा-न-ता’ ट्रिक से याद रख सकते है।
सिर्फ सरकारी नहीं, प्राइवेट नौकरी वाले भी ले सकते है BH नंबर प्लेट, बस करना होगा यह काम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.