CSIR UGC NET Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। NTA ने प्रोविजनल आंसर की को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार, CSIR-NET 2026 जून सेशन की प्रोविजनल आंसर की अगस्त के इस वीक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने CSIR UGC NET जून सेशन की परीक्षा दी है, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद csirnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
इस सप्ताह जारी होगी CSIR NET 2026 Answer Key
NTA की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपडेट के मुताबिक, CSIR-NET की प्रोविजनल आंसर की इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन देख और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CSIR NET June 2026 Answer Key पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार केवल निर्धारित विंडो के दौरान ही अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने से जुड़ी फीस और अन्य नियमों की जानकारी NTA द्वारा आंसर की जारी करते समय दी जाएगी।
CSIR UGC NET Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से CSIR-NET 2026 परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर CSIR UGC NET 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आंसर की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
अगर किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समय में शिकायत दर्ज करें।
कब हुआ CSIR NET 2026 Exam?
NTA ने CSIR NET जून परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 17 और 18 जुलाई 2026 को किया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी—पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
