DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, सिलेक्शन प्रोसेस जानें

DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कुल 641 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी जैसे पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख देख सकते हैं। 

Oct 1, 2026, 12:07 IST
DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, सिलेक्शन प्रोसेस जानें
DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, सिलेक्शन प्रोसेस जानें

DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी सहित कुल 641 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और इंटरव्यू शामिल है। उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, रिक्त पद और अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

DSSSB Vacancy Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

दिल्ली जिला न्यायालय विभाग (DSSSB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर कुल 641 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार पदवार रिक्त पद, योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन शुल्क और परीक्षा से संंबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

डीएसएसएसबी नोटिफिकेशन 2026 

DSSSB Vacancy Notification 2026: हाइलाइट्स 

विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर, 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार भर्ती पदों से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

संगठन 
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)  
विज्ञापन संख्या 
04/2026
कुल पद 
641
पोस्ट 
वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी
आवेदन तिथि 
6 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026
आवेदन शुल्क 
100 रुपये 
वेबसाइट 
dsssb.delhi.gov.in 

DSSSB Vacancy 2026: सैलरी 

वेतनमान पद के अनुसार अलग - अलग होता है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार सैलरी से जुड़ा विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

पद 
वेतनमान
वरिष्ठ निजी सहायक
9,300 रुपये – 34,800 रुपये + 4,800 रुपये का ग्रेड पे
निजी सहायक
9,300 रुपये – 34,800 रुपये + 4,600 रुपये का ग्रेड पे
कनिष्ठ न्यायिक सहायक
5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,800 रुपये
प्रोसेस सर्वर
5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,400 रुपये 
चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी
5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,000 रुपये

DSSSB Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 3 विज्ञापन संख्या 04/2026 भर्ती पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 ऑनलाइन फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करे प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates