UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल अंतिम परिणाम जारी, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट देखें
UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल का अंतिम परिणाम जारी किया गया है। आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल का अंतिम परिणाम जारी किया है। लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर कुल 477 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग द्वारा परिणामों की घोषणा UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर की गई है।
रिजल्ट के साथ - साथ आयोग द्वारा कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कुल 477 पदों के लिए निकालए गए थे, जिसके तहत कुल 477 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है।
UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: रिजल्ट जारी
विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2023 के तहत प्रवर्तन कांस्टेबल पदों के लिए कुल 477 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। प्रवर्तन कांस्टेबल परिणामों की घोषणा आयोग द्वारा 30 सितंबर, 2026 को की गई है। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Enforcement Constable Final Result 2026 Pdf
प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कट ऑफ लिस्ट शामिल है।
| यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्ट 2026 |
UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: कट ऑफ
विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2023 के तहत प्रवर्तन कांस्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों की कैटेगरी अनुसार कट ऑफ लिस्ट निम्नलिखित है:
लम्बवत आरक्षण
| श्रेणी | कट ऑफ |
| जनरल | 54.75 |
| अनुसूचित जाति | 47.00 |
| अनुसूचित जनजाति | 36.50 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 54.25 |
| आर्थिक रूप से कमजोर | 49.00 |
क्षैतिज आरक्षण
| श्रेणी | कट ऑफ |
| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित | 37.25 |
| दिव्यांगजन | - |
| महिला | 41.25 |
| भूतपूर्व सैनिक | 40.75 |
| उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु | - |
UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Enforcement Constable Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 4 मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.