Jharkhand TET Admit Card 2026 Date [OUT]: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, यहां देखें परीक्षा नोटिस PDF

Last Updated: Oct 1, 2026, 09:45 IST

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि से जुड़ा आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए नोटिस के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी अपडेट देख सकते हैं। 

Jharkhand TET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
Jharkhand TET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) 2026 की डेट और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। वहीं उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। 

1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा

JAC के नोटिस संख्या 62/2026 के अनुसार झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी और कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

परीक्षा स्तर

समय

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

15 अक्टूबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों के लिए JHTET TET Admit Card 2026 15 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से JAC की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड करना होगा। इसे उम्मीदवारों के पते पर डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और अन्य जरूरी निर्देश जरूर जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा

JAC के निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

आधार कार्ड ले जाना जरूरी

JTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड भी लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना होगा।

दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय

JAC ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी खास सुविधा दी है। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। वे नियमों के अनुसार श्रुतिलेखक (Scribe) की सुविधा भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें परीक्षा से पहले दिव्यांगता प्रमाण पत्र और जरूरी आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

JHTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  2. Jharkhand TET Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक खोलें।

  4. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

  5. सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

JHTET परीक्षा नोटिस PDF यहां देखें

Screenshot 2026-10-01 092135

यहां देखें:- JHTET Exam 2026 Notice PDF

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 1, 2026, 09:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News