DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, सिलेक्शन प्रोसेस जानें
DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कुल 641 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी जैसे पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख देख सकते हैं।
DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी सहित कुल 641 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और इंटरव्यू शामिल है। उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, रिक्त पद और अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।
DSSSB Vacancy Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
दिल्ली जिला न्यायालय विभाग (DSSSB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर कुल 641 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार पदवार रिक्त पद, योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन शुल्क और परीक्षा से संंबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
| डीएसएसएसबी नोटिफिकेशन 2026 |
DSSSB Vacancy Notification 2026: हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर, 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार भर्ती पदों से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| संगठन | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| कुल पद | 641 |
| पोस्ट | वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, कनिष्ठ न्यायिक सहायक, डाक चपरासी |
| आवेदन तिथि | 6 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Vacancy 2026: सैलरी
वेतनमान पद के अनुसार अलग - अलग होता है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार सैलरी से जुड़ा विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| पद | वेतनमान |
| वरिष्ठ निजी सहायक | 9,300 रुपये – 34,800 रुपये + 4,800 रुपये का ग्रेड पे |
| निजी सहायक | 9,300 रुपये – 34,800 रुपये + 4,600 रुपये का ग्रेड पे |
| कनिष्ठ न्यायिक सहायक | 5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,800 रुपये |
| प्रोसेस सर्वर | 5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,400 रुपये |
| चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी | 5,200 रुपये – 20,200 रुपये + ग्रेड पे 2,000 रुपये |
DSSSB Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 3 विज्ञापन संख्या 04/2026 भर्ती पर क्लिक करें।
स्टेप 4 ऑनलाइन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करे प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.