Bihar STET 2026: 2nd डमी एडमिट कार्ड में ऐसे करें करेक्शन, जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated: Oct 1, 2026, 12:48 IST

STET 2026 Correction Window: बिहार STET 2026 का सेकंड डमी एडमिट कार्ड जारी हो गया है। छात्रों के लिए आयोग ने आज 1 अक्टूबर 2026 को एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से एडमिट कार्ड में करेक्शन करने की जानकारी जारी की। छात्र 01 से 07 अक्टूबर तक पोर्टल पर लॉगिन करके डिटेल्स को चेक और ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं।   

Bihar STET 2026 Second Dummy Admit Card Correction Window
Bihar STET 2026 Second Dummy Admit Card Correction Window

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET 2026) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट। बिहार बोर्ड द्वारा STET 2026 का सेकंड डमी एडमिट कार्ड (Second Dummy Admit Card) ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए थे, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज 1 अक्टूबर 2026 को ट्वीटर पर एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म एडमिट कार्ड में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंड़ो की डेट की जानकारी दी है। छात्र एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार के करेक्शन करने के लिए निर्धारित की गई अवधि के अंदर ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में करेक्शन करने से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और निर्देश

यदि किसी छात्र के डमी एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, कैटेगरी, लिंग, सब्जेक्ट या अन्य किसी डिटेल्स में कोई गलती को ठीक कराना चाहते है, तो वे निर्धारित किए गए टाइम के अंदर करेक्शन कर सकते हैं। Bihar STET 2026 Second Dummy Admit Card में करेक्शन करने से जुड़ी जानकारी यहां देखें। 

  • करेक्शन करने की अवधि: छात्र 01-10-2026 से 07-10-2026 तक में अपने एडमिट कार्ड में करेक्शन कर सकते हैं। 
  • अतिरिक्त फीस भुगतान: यदि छात्र अपनी आरक्षित कैटेगरी में भी बदलाव करते हैं और इसके कारण अतिरिक्त एग्जाम फीस देय होता है, तो उन्हें 01-10-2026 से 07-10-2026 तक ऑनलाइन फीस भी जमा करना होगा।

Bihar STET 2026 Highlights 

Bihar STET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से मुख्य जानकारी के बारे में जानें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक बोर्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम का नाम

Bihar Secondary Teacher Eligibility Test (STET 2026)

जारी डॉक्यूमेंट 

Second Dummy Admit Card 2026

ऑनलाइन करेक्शन करने की डेट 

01 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

stetregistration.cbrt.co.in 

लॉगिन क्रेडेंशियल

User ID और Password

Bihar STET 2026 Second Dummy Admit Card Correction Window - Official Tweet 

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और करेक्शन करने के आसान स्टेप्स

बिहार एसटीईटी 2026 का सेकंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और करेक्शन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन तीन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. लॉगिन करें: छात्र ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें। अपने User ID और Password को फिल करके पोर्टल में लॉगिन करें। साथ ही, डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  2. डिटेल्स को चेक और करेक्शन: डाउनलोड किए गए डमी एडमिट कार्ड को छात्र ध्यान से चेक करें। यदि किसी डिटेल्स में गलती पाई जाती है, तो निर्धारित किए गए टाइम पीरियड में 01-10-2026 से 07-10-2026 आप ऑनलाइन करेक्शन के ऑप्शन का इस्तेमाल करें। 
  3. अतिरिक्त फीस जमा करें: यदि आप अपनी कैटेगरी में बदलाव कर रहे हैं। साथ ही, कैटेगरी में बदलाव की वजह से अतिरिक्त एग्जाम फीस की आवश्यकता बनती है, तो 01-10-2026 से 07-10-2026 के बीच ही अपनी फीस को ऑनलाइन जमा करें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 1, 2026, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News