HTET Biometric Verification 2026: 4 अक्टूबर को 22 जिलों में होगी बायोमेट्रिक जांच, bseh.org.in पर नोटिस जारी

Last Updated: Sep 29, 2026, 17:00 IST

हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने HTET 2026 रिजल्ट से पहले 4 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना जरूरी कर दिया है। छात्र अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड व आईडी प्रूफ साथ लेकर तुरंत वेरिफिकेशन को पूरा करें। 

HTET 2026 Biometric Verification Centre List
HTET 2026 Biometric Verification Centre List

HTET Result & Biometric Verification 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2026) के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी Circular No. 20 व 21 के अनुसार, HTET का फाइनल एग्जाम रिजल्ट जारी किए जाने से पहले सभी छात्रों की Biometric Verification की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने 04 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी 22 जिलों में जिलावार वेरिफिकेशन सेंटर (HTET 2026 Verification Centre List) स्थापित किए हैं। जिन छात्रों का नाम इस प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा, उन्हें निर्धारित की गई डेट को अपने जिले या नजदीकी सेंटर पर पहुंचकर वेरिफिकेशन कराना होगा।

HTET Biometric Verification 2026 से जुड़ी डिटेल्स

छात्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के वेरिफिकेशन प्रोसेस से संबंधित सभी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH, Bhiwani)

एग्जाम का नाम 

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET)

वेरिफिकेशन की डेट 

04 अक्टूबर 2026

वेरिफिकेशन सेंटर की संख्या

राज्य के सभी 22 जिलों में

अन्य राज्य के छात्रों के लिए नियम

पास के किसी भी जिला मुख्यालय केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं

साथ लाने वाले अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स 

ओरिजनल एडमिट कार्ड और ओरिजनल फोटोयुक्त पहचान पत्र

ऑफिशियल पोर्टल 

bseh.org.in

HTET Biometric Verification Centres List - यहां क्लिक करें 

HTET Biometric Verification Centres: 22 जिलों के सेंटर की लिस्ट 

हरियाणा बोर्ड द्वारा राज्य के 22 जिलों में स्थापित किए गए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सेंटर्स की डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में शामिल है। 

क्र.सं.

जिला 

सेंटर का नाम PDF

1

अम्बाला

पी.के.आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अम्बाला शहर

2

भिवानी

गोपनीय-2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस, भिवानी

3

फरीदाबाद

राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सैक्टर-16, नजदीक किसान भवन, फरीदाबाद

4

फतेहाबाद

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक वाल्मिकी चौक, फतेहाबाद

5

गुरुग्राम

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर-04, गुरुग्राम

6

हिसार

जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार

7

झज्जर

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर

8

जींद

जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद

9

करनाल

डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), करनाल

10

कैथल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक, कैथल

11

कुरुक्षेत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा (कुरुक्षेत्र)

12

महेन्द्रगढ़ (नारनौल)

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल

13

पंचकूला

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सैक्टर-02, पंचकूला

14

पानीपत

एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी. रोड, पानीपत

15

रेवाड़ी

हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, रेवाड़ी

16

रोहतक

वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक

17

सिरसा

आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा

18

सोनीपत

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा)

19

यमुनानगर

शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, यमुनानगर

20

नूंह

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II, नूंह

21

पलवल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), नजदीक आगरा चौक, पलवल

22

चरखी दादरी

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश व डॉक्यूमेंट्स 

  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स: छात्र अपने साथ मूल एडमिट कार्ड तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि अवश्य लेकर जाएं।
  • एसएमएस / ईमेल से सूचना: बोर्ड द्वारा एलिजिबल छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी संदेश यानी SMS भेजा जा रहा है।
  • अन्य राज्य के छात्र: हरियाणा से बाहर के छात्र अपने नजदीकी किसी भी सीमावर्ती जिला मुख्यालय के सेंटर पर जाकर अपनी उपस्थिति को फिल करा सकते हैं।
  • रिजल्ट पर असर: यदि कोई छात्र 04 अक्टूबर 2026 को अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराता है, तो उसका एग्जाम रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। 

यहां भी पढ़े: India Post GDS Cut Off 2026: यहां देखें UR, OBC, SC, ST, EWS, और PwBD कैटेगरी के लिए स्टेट वाइज कट ऑफ अंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 17:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News