यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, इन जिलों को होगा सीधा फायदा, शिलान्यास की तैयारी तेज 

Last Updated: Sep 28, 2026, 15:48 IST

उत्तर प्रदेश के लोगों को चार नए लिंक एक्स्प्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है, जो अलग-अलग प्रदेश के हिस्सों को प्रमुख एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेंगे। यूपीडा ने इन प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है।  

यूपी में 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात
यूपी में 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को प्रमुख एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए चार नए लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने फर्रुखाबाद, पूर्वांचल, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। भूमि अधिग्रहण और टेंडर से जुड़े ज्यादातर काम पूरे होने के बाद अब शिलान्यास की तैयारी है।

यूपीडा ने इन प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। माना जा रहा है कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जा सकता है।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से कई जिले जुड़ेंगे

लगभग 90 किलोमीटर लंबा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और हरदोई से होकर गुजरेगा। इसका कनेक्शन शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से किया जाएगा। इससे इन जिलों को एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

पूर्वांचल लिंक से जुड़ेगा दो प्रमुख एक्सप्रेसवे

लगभग 50 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा। प्रोजेक्ट के लिए 643.60 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। 24 अगस्त तक करीब 410 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका था। अब लखनऊ जिला प्रशासन को बाकी भूमि की व्यवस्था करनी है।

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे पर भी काम तेज

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जालौन और झांसी में कुल 1,539.19 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। इसमें से 1,313.08 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण 24 अगस्त तक हो चुका था। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 से 15 अक्टूबर के बीच शिलान्यास का प्रस्ताव रखा गया है।

जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का क्या है स्टेटस 

जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बुलंदशहर और यीडा क्षेत्र की कुल 895.34 हेक्टेयर भूमि का उपयोग होना है। यीडा क्षेत्र में करीब 93 प्रतिशत और बुलंदशहर में 80 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। ऐसे में प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में खबर यह भी है कि नवरात्र के दौरान भूमि पूजन की संभावना भी है।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पर भी नजर 

इन प्रोजेक्ट के साथ यूपीडा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पर भी आगे बढ़ रहा है। इसके टेंडर इसी महीने फाइनल किए जाने हैं। यूपीडा के एसीईओ हरि प्रताप शाही के अनुसार, प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि की व्यवस्था की जा चुकी है और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है।

इंडियन रेलवे का नया कदम! देश में पहली बार LNG ट्रेन हुई लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News