भारत का वह जिला, जहां रहते हैं सबसे पढ़े-लिखे लोग

Last Updated: Sep 28, 2026, 13:44 IST

बीते कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं और साक्षरता का ग्राफ बढ़ा है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का वह जिला कौन-सा है, जहां सबसे पढ़े-लिखे लोग रहते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे साक्षर जिला
सबसे साक्षर जिला

भारत ने बीते कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपने कदम तेजी से बढ़ाए हैं। इससे देश में साक्षरता का ग्राफ ऊपर चढ़ा है। स्कूलो में दाखिले से लेकर छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है। इस कड़ी में भारत में एक जिला ऐसा भी है, जहां सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। क्या आप इस जिले के बारे में जानते हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

भारत का सबसे साक्षर जिला 

साल 2011 की भारत की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश का सबसे साक्षर जिला मिजोरम राज्य का सेरछिपजिला है। सेरछिप जिले की कुल साक्षरता दर 97.91% से 98.76% के बीच दर्ज की गई है, जो पूरे देश में किसी भी जिले के लिए सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि मिजोरम का ही 'आइजोल' जिला लगभग 98.50% साक्षरता दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर आता है।

सेरछिप जिले की मुख्य विशेषताएं

सेरछिप में पुरुषों और महिलाओं, दोनों की साक्षरता दर बहुत अधिक है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर लगभग 98.28% और महिला साक्षरता दर लगभग 97.53% है। पुरुषों और महिलाओं की साक्षरता में इतना कम अंतर इस जिले की लैंगिक समानता और शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।

जिले की भौगोलिक स्थिति और पहचान 

सेरछिप जिला मिजोरम के मध्य भाग में स्थित है। यह अपने सुंदर प्राकृतिक दृश्य, हस्तशिल्प और मुख्य रूप से बागवानी व कृषि के लिए जाना जाता है।

क्यों अधिक है साक्षरता दर

मिजोरम में नागरिक समाज और स्थानीय संगठनों की शिक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका रही है। प्राथमिक और बुनियादी शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए चलाए गए अभियानों ने शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को पाने में मदद की है। वहीं, जिले के छोटा आकार और कम जनसंख्या घनत्व की वजह से प्रशासनिक स्तर पर हर नागरिक तक शिक्षा पहुंचना आसान हुआ है। 

क्या कहते हैं साक्षरता के आंकड़ें

-2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की औसत साक्षरता दर 74.04% थी।

-सबसे साक्षर जिला मिजोरम में है, लेकिन राज्यों की बात करें तो केरल राज्य93.91%के साथ भारत का सबसे साक्षर राज्य है।

-मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला भारत में सबसे कम साक्षरता वाला जिला माना जाता है। यहां की साक्षरता दर लगभग 36.1% थी।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 13:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News