CG SET Admit Card 2026: सीजी सेट एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर आज, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
CG SET Admit Card 2026: उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी एसईटी परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
CG SET Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार CG SET एडमिट कार्ड 2026 आज, 28 सितंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। वहीं, CG SET 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
सीजी सेट एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, विषय और जरूरी परीक्षा निर्देश दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए।

CG SET Admit Card 2026 Direct Link
CG SET एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। लिंक जारी होने के बाद हम इस लेख में नीचे उम्मीदवारों की आसानी के लिए प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक भी अपडेट कर देंगे।
कब होगा CG SET Exam 2026
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पेपरों में होगी। पेपर-I सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की जांच की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
CG SET Admit Card 2026- हाइलाइट्स
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में सीजी सेट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 |
| परीक्षा कोड | CG-SET26 |
| आयोजन संस्था | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर |
| एडमिट कार्ड | 28 सितंबर 2026 संभावित |
| परीक्षा तिथि | 4 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट |
CG SET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
CG SET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
स्टेप 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर CG SET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका CG SET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Chhattisgarh SET Admit Card में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें। खासकर नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली, विषय और परीक्षा केंद्र का पता जरूर देखें। एडमिट कार्ड पर दिए गए जरूरी निर्देश भी पढ़ लें। परीक्षा के दिन किसी परेशानी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लेना बेहतर रहेगा।
CG SET 2026 परीक्षा केंद्र
नोटिस के अनुसार, CG SET 2026 परीक्षा छत्तीसगढ़ के 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र और उसका पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का नाम और पता जरूर देख लें। परीक्षा के दिन देरी से बचने के लिए केंद्र पर पहले पहुंचे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.