SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 28, 2026, 07:54 IST

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 27 सितंबर 2026 को सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026
SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 28 सितंबर 2026 को एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

SSC CGL Admit Card 2026 Tier 1 link

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SSC CGL Admit Card 2026 Out: Download Tier 1 CBT Hall Ticket PDF - Direct Link

SSC CGL Admit Card 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स

एसएससी सीजीएल टियर-1 भर्ती परीक्षा के माध्यम से ग्रुब-बी और ग्रुप-सी के अनुमानित 10,731 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में टियर-1, टियर-2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

ग्रुब-बी और ग्रुप-सी 

रिक्त पदों की संख्या 

10,731 

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC CGL Admit Card 2026 Tier 1 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • Application Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC CGL Admit Card 2026मिल जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

SSC CGL Admit Card Tier 1 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है। 


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 28, 2026, 07:54 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News