UP Police Constable Score Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UP Police Constable Score Card 2026: यूपीपीआरपीबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोर कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Score Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका लिखित एग्जाम 08 जून से 10 जून और रिजल्ट 31 जुलाई 2026, डीवी/पीएसटी परीक्षा 17 अगस्त 2026 और पीईटी परीक्षा 08 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। यूपीपीआरपीबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से कुल 32,679 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Score Card 2026 Download Link
यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
| यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.