NCERT Class 10th 2027-28: एनसीईआरटी का बड़ा फैसला, नए सेशन से महीनों पहले नवंबर-दिसंबर में ही मिल जाएंगी 10वीं की नई किताबें

Last Updated: Nov 16, 2026, 18:34 IST

NCERT New Curriculum & Teacher Training: एनसीईआरटी (NCERT) ने शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए 10वीं की नई किताबें नवंबर और दिसंबर 2026 तक समय से पहले उपलब्ध कराने और 60 लाख टीचर्स को प्रशिक्षित करने का बड़ा फैसला किया है।

NCERT Class 10 New Textbooks 2027-28
NCERT Class 10 New Textbooks 2027-28

NCERT Class 10 New Textbooks 2027-28: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए एक इंपॉर्टेंट अपडेट जारी की गई है। नए शैक्षणिक सशन 2027-28 के शुरू होने पर किताबों की होने वाली कमी और मारामारी को पूरी तरह कम करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी ने 10वीं की नई पाठ्यपुस्तकों को टाइम से कई महीने पहले ही बाजार और स्कूलों में उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीईआरटी की इस नई पहल के अंदर, नवंबर और दिसंबर 2026 में ही 10वीं की नई किताबें जारी कर दी जाएंगी। इसके साथ ही, नए सिलेबस और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से टीचर्स को साथ में जोड़ने के लिए देश भर के 60 लाख से अधिक टीचर्स  को प्रशिक्षित करने का भी एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।  

NCERT Class 10 Textbooks Rollout 2026: मुख्य डिटेल्स 

एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के जारी होने के शेड्यूल और शिक्षक प्रशिक्षण अभियान से जुड़े मुख्य बिंदुओं के बारे में जानने के लिए छात्र और सभी लोग नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजन संस्था

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)

लक्षित कक्षा और सेशन 

10वीं (शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए)

लैंग्वेज की किताबें जारी होने का समय 

नवंबर 2026 के लास्ट तक (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू)

अन्य सब्जेक्ट की किताबें जारी होने का टाइम 

दिसंबर 2026 के लास्ट तक (शारीरिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कला शिक्षा आदि)

सिलेब्स का आधार

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023

शिक्षक प्रशिक्षण का लक्ष्य

देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 60 लाख शिक्षक

किस महीने कौन-से सब्जेक्ट की किताबें होंगी उपलब्ध? 

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीईआरटी ने किताबों के प्रकाशन और डिटेल्स के लिए दो स्टेप्स की समय-सीमा तय की है:

  • नवंबर 2026 के लास्ट तक: 10वीं के सभी प्रमुख लैंग्वेज सब्जेक्ट जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू आदि की नई किताबें तैयार होकर उपलब्ध हो जाएंगी।
  • दिसंबर 2026 के लास्ट तक: शेष सभी सब्जेक्ट सब्जेक्ट की किताबें, जिनमें प्रिजिकल एजुकेशन, व्यावसायिक एजुकेशन (Vocational Education) और कला एजुकेशन (Art Education) शामिल हैं, उनका काम पूरा करके डिटेल्स शुरू कर दिया जाएगा।

इस एडवांस शेड्यूल का क्या होगा फायदा?

कई स्कूल ऐसे हैं, जो 9वीं का सिलेबस टाइम से पहले पूरा कर लेते हैं। साथ ही, फरवरी महीने से ही 10वीं की पढ़ाई शुरू कर देते हैं। किताबें पहले उपलब्ध होने से ऐसे स्कूलों को प्राइवेट पब्लिकेशन (Private Publishers) की महंगी किताबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, वे शुरुआत से ही एनसीईआरटी की प्रामाणिक किताबों से पढ़ाई करा सकेंगे।

NCF-SE 2023 के अंदर 10वीं के सिलेबस में क्या है नया? 

एनसीईआरटी की ये नई किताबें पूरी तरह से नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई हैं। इसके अंदर माध्यमिक लेवल (Secondary Stage) के लिए कुल 10 सब्जेक्ट की रूपरेखा तय की गई है:

  1. तीन लैंग्वेज (Three Languages): इनमें से कम से कम दो लैंग्वेज भारतीय मूल की होनी जरूरी हैं।
  2. गणित और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (Mathematics and Computational Thinking)
  3. साइंस (Science)
  4. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
  5. शारीरिक शिक्षा और कल्याण (Physical Education and Well-being)
  6. कला शिक्षा (Art Education)
  7. व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)
  8. अंतःविषय क्षेत्र (Interdisciplinary Area): इसके अंतर्गत कक्षा 9वीं के लिए 'Individuals in Society' और कक्षा 10वीं के लिए 'Environmental Education' (पर्यावरण शिक्षा) विषय शामिल किए गए हैं, जिनकी किताबें भी एनसीईआरटी तैयार कर रहा है।

'Reimagined NISHTHA' के अंदर 60 लाख टीचर्स को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

नई किताबों के प्रकाशन के साथ-साथ एनसीईआरटी अपने महत्वाकांक्षी शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम 'रीइमेजिन्ड निष्ठा' (Reimagined NISHTHA) को भी पूरे देश में डिटेल्स दे रहा है:

  • व्यापक पहुंच: इस अभियान के अंदर देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के टीचर्स को शामिल किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण का मॉडल: पहले चरण में 60,000 प्रमुख संसाधन व्यक्तियों (Key Resource Persons - KRPs) को तैयार किया जाएगा, जो आगे चलकर देश भर के 60 लाख टीचर्स को प्रशिक्षित करने में सहयोग करेंगे।
  • प्रशिक्षण का मुख्य फोकस: इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को रिवाइज्ड सिलेब्स की किताबों के अनुसार क्लास में पढ़ाने के नए तरीकों (Classroom Delivery), योग्यता-आधारित शिक्षा (Competency-Based Learning) और मूल्यांकन प्रक्रिया (Assessment Practices) में हुए बदलावों की बारीकियां सिखाई जाएंगी। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 18:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News