CBSE 10th 12th 2027: अक्टूबर-नवंबर में जारी हो सकती है Date Sheet, cbse.gov.in पर चेक करें Latest Updates

Last Updated: Sep 28, 2026, 16:34 IST

सीबीएसई बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जारी की जा सकती है। यहां से लेटेस्ट अपडेट्स जानें।

CBSE 10th 12th 2027: अक्टूबर-नवंबर में जारी हो सकती है Date Sheet, cbse.gov.in पर चेक करें Latest Updates
CBSE 10th 12th 2027: अक्टूबर-नवंबर में जारी हो सकती है Date Sheet, cbse.gov.in पर चेक करें Latest Updates

CBSE Class 10th 12th Time Table 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के लाखों छात्रों को फाइनल बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट का काफी इंतेजार है। CBSE द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले इस बोर्ड एग्जाम में देश और विदेश के 40 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं।

बोर्ड के पिछले साल के पैटर्न और नवीनतम रुझानों के अनुसार, CBSE 10th, 12th Date Sheet 2027 को अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है। 10वीं और 12वीं की ऑफिशियल डेटशीट जारी होते ही छात्र सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम की डेट्स और टाइमटेबल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

CBSE Board Exam 2027: ओवरव्यू और एक्सपेक्टेड डेट्स 

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम शेड्यूल और एक्सेपक्टेड डेट्स का पूरा शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

क्लासेस 

10वीं और 12वीं 

शैक्षणिक सेशन 

2026–2027

डेट शीट जारी होने की एक्सपेर्टेड डेट 

अक्टूबर - नवंबर 2026

प्रैक्टिकल एग्जाम 

जनवरी - फरवरी 2027 (विंटर बाउंड स्कूलों में नवंबर-दिसंबर)

थ्योरी एग्जाम 

मध्य फरवरी से अप्रैल 2027 तक

रिजल्ट एक्सेपक्टेड 

मई 2027

ऑफिशियल वेबसाइट 

cbse.gov.in

कब और कैसे जारी होगी CBSE 10th, 12th की डेट शीट?

सीबीएसई आम तौर पर स्कूलों द्वारा List of Candidates (LOC) सबमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही डेटशीट को जारी करता है।

  1. टेंटेटिव शेड्यूल: बोर्ड सबसे पहले मुख्य एग्जाम की शुरुआत और सब्जेक्ट के क्रम का एक खाका तैयार करता है।
  2. फाइनल सब्जेक्ट-वाइज (PDF): छात्र इसके बाद cbse.gov.in पर ऑफिशियल पीडीएफ जारी की जाती है, जिसमें Subject Code, एग्जाम डेट, दिन और शिफ्ट का समय (सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे) स्पष्ट रूप से फिल होता है।

जनवरी में होंगे प्रैक्टिकल 

CBSE द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत जनवरी से कर दी जाती है। इसके अलावा सेकेंडरी क्लास के एग्जाम फरवरी से मार्च 2027 तक और सीनियर सेकेंडरी के बोर्ड एग्जाम फरवरी से अप्रैल 2027 तक खत्म हो जाएंगे। 

CBSE Date Sheet 2027 PDF ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

जब बोर्ड ऑफिशियल रूप से डेटशीट जारी कर देगा, तब छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. CBSE की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए Main Website के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में CBSE Class X Date Sheet 2027 या CBSE Class XII Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, स्क्रीन पर सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम डेट्स का PDF खुल जाएगा।
  5. अपने सब्जेक्ट के एग्जाम डेट्स को नोट करें। 
  6. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।  भविष्य की तैयारी के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: यूपी जनगणना-2027: 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 16:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News