यूपी जनगणना-2027: 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated: Sep 28, 2026, 15:07 IST

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में 16वीं जनगणना का दूसरा राउंड 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमें नागरिकों को 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना यानी Self-Enumeration का मौका मिलेगा, जिसमें पहली बार जातिगत डिटेल्स के साथ कुल 40 डिजिटल सवाल भी फील किए जाएंगे।

UP Census 2027 Questionnaire
UP Census 2027 Questionnaire

UP Census 2027 Questionnaire: उत्तर प्रदेश में भारत की पहली डिजिटल जनगणना (Census 2027) के दूसरे राउंड (जनसंख्या गणना / Population Enumeration) की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस राउंड के अंदर राज्य के प्रत्येक परिवार और नागरिक से कुल 40 सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय आदि सवाल पूछे जाएंगे।

जनगणना-2027 के दूसरे राउंड में जिले के हर परिवार व हर सदस्य का पूरी तरह से ब्योरा लिया जाएगा। गणना करने वाले लोग सभी के घर-घर पहुंचकर उनके नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, साक्षरता व व्यवसाय समेत करीब 40 सवाल पूछेंगे। इसी के साथ, लोगो से कोविड टीकाकरण, बैंक खाता, मोबाइल, आधार, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आदि से जुड़ी सभी डिटेल्स को भी कलेक्ट किया जाएगा। 

गणना करने के लिए कितने ब्लाक बनाए गए?  

यूपी सरकार ने गणना प्रक्रिया को आराम से पूरा करने के लिए जिले में करीब 7100 गणना ब्लाक बनाए हैं। जिसमें से करीब 6000 प्रगणक और 900 पर्यवेक्षक आदि जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना  

इस बार की जनगणना UP Govt. ने कई मायनों में ऐतिहासिक और अनूठी बनाई है। पहली बार नागरिकों को घर बैठे खुद अपनी जानकारियों को भरने के लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना यानी Self-Enumeration की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही, आजादी के बाद देश में पहली बार मुख्य जनसांख्यिकी स्टेप में जाति यानी Caste Enumeration की डिटेल्ड जानकारी भी फिल की जाएगी।

यूपी जनगणना-2027 (Round 2): मुख्य शेड्यूल 

आप सभी और आम नागरिक जो इस जनगणना 2027 में भाग ले रहे है। वह इससे जुड़े पूरे शेड्यूल के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स और डिटेल्स 

जनगणना फ्रेज 

राउंड 2 स्टेप (Population Enumeration)

प्रश्नों के कुल नंबर 

40 सवाल (साल 2011 में 29 सवाल थे)

डिजिटल स्वगणना डेट

16 नवंबर से 30 नवंबर 2026

घर-घर प्रगणक अभियान

01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027

रिवीजनल राउंड

05 जनवरी से 09 जनवरी 2027

जनगणना का संदर्भ समय

05 जनवरी 2027 की रात 12:00 बजे

विशेष आकर्षण

पहली डिजिटल जनगणना, जाति गणना शामिल, कोविड वैक्सीन और डिजिटल साक्षरता का विवरण

यूपी जनगणना 2027 में पूछे जाने वाले 40 सवालों की कैटेगरी क्या है? 

यूपी जनगणना-2027 की ऑफिशियल प्रश्नावली में हर व्यक्ति से जुड़ी व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक जानकारियों को हासिल किया जाएगा:

  1. व्यक्तिगत व पारिवारिक पहचान: नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, और जीवनसाथी का नाम आदि जानकारी। 
  2. जातिकीय व धार्मिक स्थिति: नागरिक घोषित राष्ट्रीयता, धर्म, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य जाति (Caste Details) आदि के बारे में विस्तार से जानकारी। 
  3. शिक्षा और भाषा: लोगो की मातृभाषा, अन्य ज्ञात भाषाएं, साक्षरता स्थिति, डिजिटल साक्षरता, वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता आदि। 
  4. आर्थिक व रोजगार संबंधी आंकड़े: पिछले साल किया गया काम, आर्थिक गतिविधि की कैटेगरी, व्यवसाय, उद्योग/सेवा का प्रकार, और काम की तलाश की स्थिति।
  5. प्रवासन व निवास: जन्म स्थान, अंतिम निवास स्थान, प्रवासन का कारण, तथा वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि के बारे में। 
  6. अन्य डिजिटल व सरकारी पहचान पत्र: कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता।

16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना के लिए प्रक्रिया कैसे पूरी करें?

लोग 16 से 30 नवंबर तक जारी की गई डिजिटल भारत अभियान के अंदर नागरिक स्वयं अपना डेटा सुरक्षित रूप से फिल कर सकते हैं। यहां से जानें कि कैसे इस प्रक्रिया का हिस्सा बना जा सकता है। 

  1. पोर्टल पर जाएं: 16 नवंबर 2026 को ऑफिशियल Self-Enumeration Portal लाइव होने पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  2. जानकारी भरें: अपने परिवार के सदस्यों से जुड़े सभी 40 प्रश्नों के आंसर ऑनलाइन सही-सही फिल करें।
  3. SE-ID प्राप्त करें: फॉर्म सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा एक Self-Enumeration ID (SE ID) जनरेट होगी।
  4. प्रगणक को सत्यापन दें: जब 1 दिसंबर 2026 से प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें बस यह SE ID दिखा दें। प्रगणक आपके डेटा का वेरिफिकेशन कर प्रक्रिया पूरी कर देंगे, जिससे आपका समय बचेगा।

क्या यूपी में पहली बार फिर होगी जाति की जानकारी?

जी हां, यह पहली बार होगा। इस जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी भी फिल की जाएगी। लोगो को इसमें परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी डिटेल्स के साथ यह जानकारी भी फॉर्म में भरनी होगी। साथ ही, जुटाए गए नंबर के आधार पर परिवारों और लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े नंबरों को तैयार किए जाएंगे। 

कब से घर-घर पहुंचेंगे कर्मी?

1 दिसंबर 2026 से इस प्रक्रिया को करने वाले क्रमी घर-घर जाकर जानकारियों को हासिल करेंगे। फिर, उनका वेरिफिकेशन करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उनके मामले में आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वहीं, जिन परिवारों ने स्वगणना नहीं किया होगा, वहां कर्मीयों को खुद पहुंचकर जरूरी जानकारी फिल करनी होगी। 

सभी लोगो से सही जानकारी देने की अपील

जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों ने लोगों से मांगी गई जानकारियों को सही-सही भरने की अपील की है। इसके लिए तय किया गया टाइम लोगो को पालन करना होगा। साथ ही, इसमें दी गई सभी जानकारियों को गोपनीय रखा जाएगा। 

यहां भी पढ़े: GATE 2027: क्या गेट एग्जाम के लिए बिना लेट फीस के 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें नया शेडयूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 15:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News