Bihar LET Notification 2026: बिहार में लाइब्रेरियन के 5800 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1 अक्टूबर से करें आवेदन
Bihar Librarian Notification 2026: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे 1 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar LET Notification 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (बीएसईबी एलईटी) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी, जिसमें 150 अंकों के कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से समय पर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/xqxNcPYCrX
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 27, 2026
Bihar Librarian Vacancy 2026-हाइलाइट्स
बिहार एलईटी 2026 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक पात्रता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसकी जरूरत स्कूल लाइब्रेरियन भर्ती के अगले चरणों में पड़ेगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य खास बातें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) |
| आयोजक बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| पद का नाम | स्कूल लाइब्रेरियन |
| कुल पद | 5,800 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन की तिथियां | 1 से 21 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sletregistration.cbrt.co.in |
Bihar LET 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
-
शैक्षणिक योग्यता: लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में Graduation होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए 45% और आरक्षित वर्ग, दिव्यांग व महिलाओं के लिए 40% अंक तय किए गए हैं।
-
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए (नियमों के तहत अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट)। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना को देखें।
बिहार एलईटी 2026 आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्गों के लिए 960 रुपये तथा आरक्षित/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
Bihar LET 2026 परीक्षा पैटर्न
बिहार एलईटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी, जिसमें 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 150 मिनट मिलेंगे और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:
| विषय (Subjects) | प्रश्न / अंक (Questions / Marks) |
| पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) | 100 |
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 50 |
| कुल (Total) | 150 |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.