RRB ALP Answer Key 2026 (OUT): आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

Last Updated: Nov 12, 2026, 19:09 IST

RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसका एग्डाम 03 नवंबर से 05 नवंबर 2026 के बीच हुआ था। आरआरबी एएलपी की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

RRB ALP Answer Key 2026
RRB ALP Answer Key 2026

RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर दिनांक 12 नवंबर 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। एग्जाम 03 नवंबर से 05 नवंबर 2026 के बीच हुआ था। आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कुल 14627 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (भाग-A और भाग-B), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB ALP CBT 1 Answer Key PDF Download

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 एग्जाम की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 12 नवंबर 2026 को शाम 7.00 बजे से 19 नवंबर 2026 को 12.00 बजे तक 50 रुपये प्रति प्रश्न के साथ ऑनलाइन जमा करा सकता है। 

आरआरबी एएलपी आंसर-की 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 Date - हाइलाइट्स 

रेलवे में एएलपी के कुल 14627 पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करते समय कोई प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स साथ जरूर अटैच करें। इसके बिना आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय रेल 

बोर्ड का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

विज्ञापन संख्या 

CEN 01/2026

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)

रिक्त पद 

14627

CBT-1 परीक्षा तिथि 

03 नवंबर से 05 नवंबर 2026 तक 

आंसर-की जारी होने की डेट 

12 नवंबर 2026

ऑब्जेक्शन दर्ज करने का समय 

12 नवंबर 2026 को  शाम 07:00 बजे से 19 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक  

आपत्ति शुल्क 

Rs. 50/-प्रति प्रश्न + बैंक चार्ज 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbapply.gov.in

RRB ALP CEN 01/2026 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें।

  • RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • उत्तर कुंजी की PDF कंप्यूटर पर खुल जाएगी। 

  • PDF डाउनलोड कर लें। 

  • अब अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

 


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 12, 2026, 19:09 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News