RSSB Teaching Associate Admit Card 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
RSSB Teaching Associate Admit card 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स के विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 17 नवंबर 2026 और 07 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Teaching Associate Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने दिनांक 12 नवंबर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान टीचिंंग एसोसिएट्स (असिस्टेंट प्रोफेसर) लेक्चरर पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 17 नवंबर 2026 और 07 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। आरएसएसबी राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स रिक्रूटमेंट परीक्षा के माध्यम से कुल 3540 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।
आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट्स के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Teaching Associate Admit Card 2026 Download Link
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) |
| पद का नाम | राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स |
| रिक्त पदों की संख्या | 3540 |
| परीक्षा का नाम | आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 17 नवंबर 2026 और 07 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Teaching Associate Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Candidate Corner में Admit Card सेक्शन में जाएं।
-
अब RSSB Teaching Associate Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.