टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन से नोएल टाटा की विदाई, इस दिग्गज को मिली कमान

Last Updated: Nov 12, 2026, 19:45 IST

नोएल टाटा (Noel Tata) ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायरमेंट ले लिया। उनकी जगह अब बहराम वकील (Bahram Vakil) कंपनी की कमान संभालेंगे।

रिटायरमेंट के बाद भी कंपनी से जुड़ा रहेगा नाता
रिटायरमेंट के बाद भी कंपनी से जुड़ा रहेगा नाता

टाटा ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएल टाटा (Noel Tata) अब टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के रूप में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायरमेंट ले लिया। उनकी जगह अब बहराम वकील (Bahram Vakil) कंपनी की कमान संभालेंगे। उन्होंने 12 नवंबर से नए चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नोएल टाटा का यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि वह पिछले 22 साल से अधिक समय से कंपनी के बोर्ड का हिस्सा थे। वहीं, चेयरमैन के तौर पर उन्होंने 16 साल से ज्यादा समय तक जिम्मेदारी संभाली।

2004 में बोर्ड से जुड़े थे नोएल टाटा

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से जारी रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, नोएल टाटा 9 जून 2004 को कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे। इसके बाद 24 जून 2010 को उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। तब से वह लगातार इस पद पर बने हुए थे।

कंपनी ने बताया कि उनका रिटायरमेंट 11 नवंबर को कारोबारी समय समाप्त होने के साथ प्रभावी हो गया। यह बदलाव Tata Group Governance Guidelines के तहत किया गया है। इन दिशा-निर्देशों में कंपनी के बोर्ड की संरचना, कमेटियों और डायरेक्टर्स की रिटायरमेंट से जुड़े नियम निर्धारित किए गए हैं।

रिटायरमेंट के बाद भी कंपनी से जुड़ा रहेगा नाता

नोएल टाटा के रिटायरमेंट के साथ कंपनी ने उन्हें एक खास सम्मान भी दिया है। बोर्ड ने 12 नवंबर से उन्हें Chairman Emeritus नियुक्त किया है। यानी अब वह चेयरमैन की नियमित जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, लेकिन कंपनी में उनके योगदान को इस विशेष पद के जरिए सम्मानित किया जाएगा।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा कि नोएल टाटा के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने लगातार ग्रोथ दर्ज की और शेयरधारकों के लिए वैल्यू तैयार करने में सफलता हासिल की। बोर्ड ने उनके नेतृत्व और रणनीतिक फैसलों की भी सराहना की।

बहराम के साथ दीवानजी को भी मिली जिम्मेदारी

नोएल टाटा के बाद बहराम वकील 12 नवंबर से Tata Investment Corporation के नए चेयरमैन होंगे। बोर्ड की बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा कंपनी ने अबाइजर शब्बीर दीवानजी को पांच साल के लिए अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 12 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2031 तक रहेगा। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

दीवानजी, नियोस्ट्रेट एडवाइजर्स एलएलपी के संस्थापक हैं। इससे पहले वह KPMG और EY जैसी बड़ी कंपनियों में फाइनेंशियल सर्विसेज प्रैक्टिस का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्हें इस क्षेत्र में करीब दो दशक का अनुभव है।

कंपनी के बोर्ड ने बुधवार को हुई बैठक में इन सभी नियुक्तियों और संबंधित फैसलों पर मुहर लगाई।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 12, 2026, 19:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News