बड़ा बदलाव: DU SOL लाया 4 साल के ग्रेजुएट्स के लिए एक साल का PG प्रोग्राम, जानिए पूरी डिटेल

DU SOL PG Admission: डीयू एसओएल ने 4 साल ग्रेजुएशन (FYUP) पूरा करने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन 2026-27 से एक साल की पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम को शुरू करने की नोटिफिकेशन जारी की है। साथ ही, दोनों PG - 2 साल और PG - 1 साल कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है।

Jul 28, 2026, 12:22 IST

DU SOL 1 Year PG Course 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने चार साल ग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उनके लिए अब मास्टर्स की डिग्री हासिल करना के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में 1 साल PG प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह नया नियम नए शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए लागू होगा। 

एसओएल के अनुसार, इन PG सिलेब्स में केवल 4 साल की ग्रेजुएशन को पूरा करने वाले छात्र एडमिशन ले पाएंगे। इसी के साथ छात्र संस्था द्वारा निर्धारित किए गए एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया को पूरा करते हो। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में छात्रों के 5 सब्जेक्ट में 1 साल पीजी सिलेब्स को जारी किया जाएगा। साथ ही, इस प्रोग्राम का हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हो गई थी और आज यानी 28 जुलाई 2026 इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। 

POSTGRADUATE ADMISSIONS : ONE YEAR 2026-27 - यहां पढ़े

किन सब्जेक्ट में मिलेगा एक साल में पीजी करने का मौका?

एसओएल (SOL) द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड के लिए 5 प्रमुख सब्जेक्ट में यह एक साल मास्टर्स कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र सभी सब्जेक्ट के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

क्रम संख्या
सब्जेक्ट्स  
कोर्स का प्रकार
कौन होगा शामिल 
1.
वाणिज्य (Commerce / M.Com)
1-Year PG (ODL)
4-वर्षीय FYUP ग्रेजुएट्स
2.
राजनीति विज्ञान (Political Science)
1-Year PG (ODL)
4-वर्षीय FYUP ग्रेजुएट्स
3.
इतिहास (History)
1-Year PG (ODL)
4-वर्षीय FYUP ग्रेजुएट्स
4.
हिंदी (Hindi)
1-Year PG (ODL)
4-वर्षीय FYUP ग्रेजुएट्स
5.
संस्कृत (Sanskrit)
1-Year PG (ODL)
4-वर्षीय FYUP ग्रेजुएट्स

FYUP Students Good News: PG - 2 साल और PG - 1 साल, कार्यक्रम साथ में होंगे शूरू 

एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो के अनुसार, इन नए एक साल मास्टर प्रोग्राम के शुरू होने से संस्थान में पहले से चल रहे 2 साल पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम को बंद नहीं किए जाएंगे। दोनों कोर्स साथ-साथ चलते रहेंगे।

  • जिन छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंडर 4 साल की ग्रेजुएशन (FYUP) को पूरा किया है, वे छात्र एलिजिबिलिटी के आधार पर इस 1 साल पीजी प्रोग्राम में एडमिशन आराम से ले पाएंगे। 
  • सीमित सीटों से राहत: डीयू के रेगुलर कॉलेजों में पीजी की सीटें सीमित होने के कारण कई छात्र एडमिशन नहीं ले पाते है। ऐसे छात्र अब बिना किसी Academic Gap के एसओएल के जरिए अपनी मास्टर्स की पढ़ाई को पूरा कर पाएंगे। 

PG - 2 साल और PG - 1 साल प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक - यहां क्लिक करें 

PG कोर्स में हुए बदलाव क्या है? 

पैमाना
पुरानी व्यवस्था 
नई व्यवस्था (DU SOL FYUP Link)
ग्रेजुएशन अवधि
3 साल 
4 साल (रिसर्च के साथ)
पीजी (मास्टर) अवधि
2 साल 
1 साल (4 वर्षीय ग्रेजुएट्स के लिए)
पढ़ने का मोड
रेगुलर / डिस्टेंस
डिस्टेंस / ओपन लर्निंग (DU SOL)
छात्रों के लिए लाभ
मानक डिग्री
समय की बचत और उच्च शोध अवसर

डेटा एनालिटिक्स को बना माइनर इलेक्टिव सब्जेक्ट: 

एक साल PG कोर्स के साथ-साथ स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग SOL ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप ग्रेजुएशन लेवल 'डेटा एनालिटिक्स' को माइनर इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में भी शुरू किया गया है। 

यह सब्जेक्ट्स BBA (फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनालिसिस), BMS, BA (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स और B.Com (ऑनर्स) के छात्रों के लिए शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों को अपने मुख्य सब्जेक्ट के साथ नई तकनीकी और विश्लेषणात्मक क्षमताएं विकसित करने का अवसर देना है। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates