DU SOL Admission 2026: एसओएल में शुरू हुए यूजी-पीजी एडमिशन, सीधे WhatsApp पर आएगा Update

DU SOL Admission 2026 Started: DU SOL Admission 2026 में यूजी-पीजी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है। साथ ही, इस साल BSc Computer Science और MBA Healthcare जैसे नए कोर्सेज को जोड़ा गया है। इसी के साथ, प्रो. पायल मागो द्वारा बताया गया कि छात्रों को इस साल WhatsApp पर मिलेंगी DU SOL Admission 2026 Updates.

Jul 16, 2026, 17:11 IST

DU SOL UG-PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने Academic Session 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दी गई है।

इस बार का एडमिशन प्रोसेस छात्रों के लिए बेहद आसान कर दिया गया है, क्या आप जानते हैं कैसे आसान किया गया है? नहीं, तो यहां देखें। 

इस बार UG & PG के छात्र SOL में एडमिशन प्रोसेस में भाग लेने के लिए अपने घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। साथ ही, Delhi University ने छात्रों के लिए दो नए डिमांडिंग कोर्सेज भी शामिल किए है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को Student-Friendly बना दिया गया है। ओपन से अपनी पढ़ाई करने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन को करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sol.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, बता दें छात्रों के ये सभी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को डाइरेक्टरेट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) के अंडर करें जा रहे है। 

DU SOL एडमिशन 2026 प्रोसेस की डिटेल्स 

DU SOL एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट्स
इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
एडमिशन मोड 
ऑनलाइन 
CUET जरूरी है?
नहीं, इसमें 12वीं/ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर ही डायरेक्ट एडमिशन प्रोसेस को किया जा रहा है। 
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
24 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड)
नए शामिल किए गए कोर्स
1. B.Sc. (Hons.) Computer Science
2. MBA (Healthcare)
अपडेट्स
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए

DU SOL में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को CUET यानी Common University Entrance Test को देने की कोई जरूरी नहीं है। ओपन से पढ़ाई करने वाले छात्र UG & PG मे 12वीं के पासिंग मार्क्स दिखा कर एडमिशन पा सकते हैं। 

DU SOL UG-PG Admission 2026 प्रोसेस में इस बार क्या नया है नया?

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस सेशन से छात्रों को कॉर्पोरेट और टेक वर्ल्ड के लिए समझ देने और तैयार करने के लिए इन दो कोर्सेज को जारी किया है। साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस आफ ओपन लर्निंग (SOL) की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि बदलते रोजगार की आवश्यकताओं को देखते हुए भी इन कोर्सेज को शुरू किया जा रहा है।  

  1. B.Sc. (Hons.) Computer Science: यह कोर्स छात्रों को आईटी और सॉफ्टवेयर फील्ड में करियर बनाने से पहले इसकी समझ देगा। साथ ही, यह कोर्स करने से छात्रों को मौका भी मिलेगा। 
  2. MBA (Healthcare Management): हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सेक्टर में आजकल नौकरियों की काफी डिमांड है, जिसके लिए छात्रों को यह पढ़ाना जरूरी है। यह एक मास्टर डिग्री का कोर्स है। 

WhatsApp पर मिलेंगे सारे Admission Updates 

ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी होने के कारण छात्र एडमिशन से जुड़ी डेट्स और नोटिफिकेशन को भूल जाते है, जिसके कारण वह मौके को गवा देते हैं, जिसके लिए DU SOL ने वन-टाइम पासवर्ड (OTP) और एडमिशन से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स के लिए छात्रों के रजिस्टर्ड WhatsApp नंबर पर भेजने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया से छात्रों को सभी डिटेल्स को अपडेट्स के साथ जानने का एक जरिया मिल जाएगा। 

DU SOL UG-PG Admission 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

DU SOL UG-PG एडमिशन 2026 के लिए छात्र यदि रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1: DU SOL की ऑफिशियल वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर, अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर को फिल करें। 

स्टेप 4: डिटेल्स फिल करने के बाद लॉगइन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे। 

स्टेप 5: फिर, उन क्रेडेंशियल्स से अकाउंट में लॉगइन करें। 

स्टेप 6: अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद छात्र एजुकेशनल डिटेल्स को फिल करें।  

स्टेप 7: फिर, डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करें। 

स्टेप 8: उसके बाद नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कोर्स फीस को जमा कर दें।

स्टेप 9: फिर, कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के फायदे भी क्या है?

  • 4 साल की ग्रेजुएशन का ऑप्शन: NEP 2020 के द्वारा छात्रों के पास 3 या 4 साल की डिग्री चुनने का अवसर होता है। छात्र 4 साल की ऑनर्स डिग्री पूरी करने के बाद डायरेक्ट PhD के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। 
  • वीकेंड क्लासेस की सुविधा: डिस्टेंस लर्निंग होने के बावजूद, छात्रों के अलग-अलग डाउट्स को दूर करने के लिए शनिवार और रविवार को डीयू के कुछ रेगुलर कॉलेजों में स्पेशल पीसीपी (PCP) क्लासेस आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को काफी फायदा होता है। 

छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने की भी तैयारी कि जा रही 

प्रो. पायल मागो ने बताया कि आने वाले टाइम में SOL के द्वारा पढ़ने वाले छात्रों के लिए विदेशी लेंग्वेज सिलेब्स को भी ऑनलाइन मोड में शुरू करने की पूरी तैयारी की जा रही है। इससे दिल्ली के साथ-साथ दूसरे राज्यों के छात्र भी आसानी से इन कोर्सों को पढ़ पाएंगे। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates