EMRS टियर 2 रिजल्ट 2026: टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के परिणाम जल्द, जानिए कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड

EMRS Tier 2 Result 2026: हॉस्टल वार्डन, TGT, PGT और अन्य टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए EMRS टियर 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 13, 2026, 09:00 IST
EMRS टियर 2 रिजल्ट 2026
EMRS टियर 2 रिजल्ट 2026

EMRS Tier 2 Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) द्वारा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) के टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित 'EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025' के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स और हॉस्टल वार्डन सहित कुल 7,267 रिक्त पदों को भरना है। टियर 2 परीक्षा 22 से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, परीक्षा देने अभ्यर्थी अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

टियर 2 EMRS रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

टियर 2 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों को प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), हॉस्टल वार्डन (पुरुष/महिला), महिला स्टाफ नर्स, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लैब अटेंडेंट के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार EMRS टियर 2 रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजक संस्थान का नाम
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS)
संगठन का नाम
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS)
परीक्षा का नाम
EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE)- 2025
पद का नाम
प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), हॉस्टल वार्डन (पुरुष/महिला), महिला स्टाफ नर्स, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लैब अटेंडेंट
कुल रिक्ति
7,267
टियर 2 परीक्षा की तारीख
22 से 25 मार्च 2026
रिजल्ट तिथि
जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह
चयन प्रक्रिया
टियर I (प्रारंभिक परीक्षा), टियर 2 (विषय ज्ञान परीक्षा), व्यक्तिगत साक्षात्कार (प्रिंसिपल के लिए)
आधिकारिक वेबसाइट

EMRS Result 2026 Tier 2 कैसे चेक करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से EMRS टियर 2 रिजल्ट 2026 देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

सबसे पहले आप NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in/ पर जाएं।

  • होमपेज पर सबसे ऊपर दिखाई दे रहे “ESSE 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और “Tier 2 Result” के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड डालें और “Login” पर क्लिक करें।

  • अब स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

  • EMRS टियर 2 रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?

    जो उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। 

    • इंटरव्यू

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

    • मेडिकल टेस्ट (यदि लागू हो)

    • फाइनल मेरिट लिस्ट और नियुक्ति पत्र

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।