Live

GDS 2nd Merit List 2026 [LIVE]: आज जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट क्या?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Download: इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर सर्कल-वाइज जारी की जाएगी। इस पीडीफ़ में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेज़ सत्यापन की निर्धारित तिथि दी होगी।

Nov 20, 2026, 09:26 IST
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update

HIGHLIGHTS

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी होगी।
  • अभ्यर्थी सर्कल-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए उपस्थित होना होगा।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। 1st मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी, इसलिए उम्मीद है जल्द सभी राज्यों की 2nd मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और चयनित अभ्यर्थी अगले राउंड के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए पात्र होंगे।

कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026?

दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पिछली बार की तरह, पहली लिस्ट आने के लगभग 1 महीने बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाती है। पहली लिस्ट 12 अक्टूबर को आई थी, इसलिए उम्मीद है कि दूसरी मेरिट लिस्ट आज 20 नवंबर को जारी हो सकती है।

हर राज्य की मेरिट लिस्ट इस वेबसाइट पर मिलेगी

इंडिया पोस्ट की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर डाली जाएगी। सभी राज्यों की लिस्ट अलग-अलग जारी होगी।

India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

दूसरी मेरिट लिस्ट की PDF फाइल में वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार, नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

2. होम पेज पर 'Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपने राज्य को चुनें और लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. इसमें अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें और डाउनलोड करें। 

जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी होगी?

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट का नाम, डिवीजन, वर्ग और उन्हें मिले अंक लिखे होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण में अपने दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करानी होगी।

LIVE UPDATES
  • Nov 20, 2026, 09:14 IST

    GDS 2nd Merit List 2026 PDF: दूसरी मेरिट लिस्ट में किन अभ्यर्थियों का नाम आ सकता है?

    GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम आने की ज्यादा संभावना होती है जिनके 10वीं के अंक पहली कट-ऑफ के बेहद करीब थे। चयन 10वीं के नंबरों से होता है, और जब पहली लिस्ट वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में नहीं आते, अयोग्य होते हैं या जॉइन नहीं करते, तब सीटें खाली रह जाती हैं। उन्हीं खाली सीटों पर अंक, डिवीजन और श्रेणी के हिसाब से अगले योग्य उम्मीदवारों के नाम आते हैं। नाम आने पर मूल दस्तावेज़ों के साथ वेरिफिकेशन कराएं, वरना अगली लिस्ट का इंतज़ार करें।

  • Nov 20, 2026, 09:09 IST

    Post Office GDS 2nd Merit List 2026 LIVE: ग्रामीण डाक सेवक के कितने पदों पर होगी भर्ती?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत कुल 23,757 पदों पर ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक की नियुक्ति की जा रही है। पहली मेरिट लिस्ट के बाद, जिन उम्मीदवारों का चयन बाकी रह गया था, उनके लिए द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने सर्कल के अनुसार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से चेक कर सकते हैं।

2nd Merit List PDF कैसे चेक और डाउनलोड करें?

लिस्ट जारी होने के बाद आप इन चरणों से PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  • इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
  • Shortlisted Candidates सेक्शन में संबंधित शेड्यूल (Schedule-II, July-2026) चुनें।
  • अपने राज्य/पोस्टल सर्कल (जैसे UP, Bihar, Rajasthan, MP आदि) के आगे List-II / Supplementary List के विकल्प पर क्लिक करें।
  • सर्कल-वाइज PDF खुलने पर Ctrl + F (या मोबाइल में Find ऑप्शन) से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम खोजें।
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial