HAL DT, MT Admit Card 2026: डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी का एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

HAL DT, MT Admit Card 2026: उम्मीदवार जिसने डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

Aug 21, 2026, 09:08 IST
HAL DT, MT Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
HAL DT, MT Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

HAL DT, MT Admit Card 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से विज्ञापन संख्या HAL/CHRC-TM/RECT-02/2026 के तहत डिजाइन ट्रेनी (DT) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, 20 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें 60 पद डिजाइन ट्रेनी और 60 पद मैनेजमेंट ट्रेनी के हैं। 

HAL DT और MT परीक्षा 2026 के मुख्य विवरण

HAL DT और MT की लिखित परीक्षा 5 और 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा से संबंधित हाइलाइट्स आप नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

संस्था का नाम
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
भर्ती का नाम
DT और MT भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या
HAL/CHRC-TM/RECT-02/2026
कुल रिक्तियों की संख्या
120
डिज़ाइन ट्रेनी के पद
60
मैनेजमेंट ट्रेनी के पद
60
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
20 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख
5 और 6 सितंबर 2026
परीक्षा का तरीका
लिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट
hal-india.co.in

HAL DT और MT एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना HAL डिज़ाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, HAL की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर मौजूद करियर/भर्ती (Careers/Recruitment) सेक्शन में जाएं। 

  • फिर HAL DT और MT एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक लॉगिन विंडो खुलेगी, वहां ज़रूरी लॉगिन जानकारी डालें, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड।

  • सबमिट करें और स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आने का इंतज़ार करें।

  • हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देखें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

  • HAL एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी

    एचएएल हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए। अगर जानकारी में कोई गलती या गड़बड़ी हो, तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द HAL के आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट के ज़रिए संपर्क करना चाहिए।

    परीक्षा के दिन के लिए ज़रूरी निर्देश

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। उन्हें एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ रखना चाहिए। उम्मीदवारों को हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करना चाहिए।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates