(आउट) Haryana NMMSS Admit Card 2026: bseh.org.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, 5 स्टेप्स से ऐसे करें डाउनलोड

Haryana NMMSS Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने NMMSS एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है। यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक पाएं।

Nov 19, 2026, 14:16 IST
Haryana NMMSS Admit Card 2026 Out
Haryana NMMSS Admit Card 2026 Out

Haryana NMMSS Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) एग्जाम नवंबर 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर आज 19 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 

रजिस्टर्ड छात्र अब एडमिट कार्ड को ऑनलाइन आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, राज्य में यह एग्जाम 29 नवंबर 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही छात्रों को एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग से जुड़े सभी निर्देशों के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

Haryana NMMSS Exam 2026 शेड्यूल की हाइलाइट्स

BSEH और SCERT हरियाणा के माध्यम से आयोजित होने वाले इस स्कॉलरशिप एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स
एग्जाम का नाम
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) परीक्षा नवंबर 2026
आयोजक संस्था
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) व SCERT हरियाणा
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
19 नवंबर 2026
एग्जाम की डेट
29 नवंबर 2026 (रविवार)
आवश्यक लॉगिन डिटेल्स 
आधार नंबर और जन्मतिथि 
ऑफिशियल वेबसाइट्स
bseh.org.in और scertharyana.gov.in

Haryana NMMSS Admit Card 2026 Out, Direct Link - यहां क्लिक करें

Haryana NMMSS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र Haryana NMMSS Admit Card 2026 को डाउलोड करने के लिए इन आसान 5 स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या scertharyana.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में ‘NMMSS Exam Nov.-2026’ के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने पर अपना आधार नंबर और जन्मतिथि (DOB) को फिल करें।
  4. डिटेल्स सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  5. एडमिट कार्ड में उपलब्ध सभी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता और टाइम आदि को ध्यान से चेक करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एनएमएमएसएस हरियाणा एडमिट कार्ड 2026 पर दर्ज डिटेल्स को करें चेक 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि Haryana NMMSS Admit Card 2026 में दर्ज हुई सभी डिटेल्स को चेक करें। छात्र यहां नीचे दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • छात्र का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम 
  • एग्जाम की अवधि
  • छात्र की तस्वीर और सिग्नेचर

एनएमएमएसएस हरियाणा 2026: एग्जाम दिवस के निर्देश 

NMMSS 2026 का एडमिट कार्ड छात्रों के लिए एग्जाम सेंटर पर ले जाना जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। एडमिट कार्ड में छात्र की डिटेल्स, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और निर्देश शामिल होंगे।

  • छात्रों को अपने साथ एक ओरिजनल पहचान फॉर्म भी रखना होगा।
  • छात्रों को एग्जाम शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
  • एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • एग्जाम शुरू होने के बाद एग्जाम हॉल में एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एग्जाम पूरा किए बिना छात्र सेंटर नहीं छोड़ सकते।
  • एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, पेजर, हेडफोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यहां भी पढ़ें: RRB Paramedical Admit Card 2026 जारी, rrb.indianrailways.gov.in से करें डाउनलोड 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।