HBSE 10th, 12th Supplementary Admit Card 2026 (OUT): हरियाणा बोर्ड ने जारी किए कंपार्टमेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड, bseh.org.in से करें डाउनलोड

HBSE Supplementary Admit Card 2026: HBSE 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। साथ ही, नोटिस को ध्यान से पढ़े।

Jul 3, 2026, 18:18 IST

Haryana Board Compartment Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ऐसे छात्र जो मुख्य एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए थे या जो अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 9 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि 10वीं के कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट एग्जाम 10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक चलेंगे। यह एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में शाम 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

HBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

HBSE 10वीं और 12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें और सभी डेट्स को नोट कर लें। 

Related Stories

इवेंट 
इंपोर्टेंट डेट्स / डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE / BSEH)
कक्षाएं
10वीं और 12वीं 
एग्जाम टाइप
कंपार्टमेंट / सप्लीमेंट्री / इम्प्रूवमेंट एग्जाम 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
2 जुलाई 2026
12वीं एग्जाम डेट 
9 जुलाई 2026 (एक दिवसीय परीक्षा)
10वीं एग्जाम डेट 
10 जुलाई से 18 जुलाई 2026
एग्जाम टाइम 
दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइट
bseh.org.in

HBSE 10th, 12th Supplementary Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

HBSE 10th, 12th Supplementary Admit Card 2026 से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े

HBSE 10th, 12th Supplementary Admit Card कैसे डाउनलोड करें? 

HBSE 10th, 12th Supplementary एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र यहां देखें।

1. हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद "Admit Card Download Link for Compartment/Additional/Improvement Exam July-2026" के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. फिर, अपने पुराना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को फिल करें। यदि रोल नंबर याद नहीं है, तो अपना नाम, माता और पिता का नाम भरकर सर्च कर सकते हैं।

4. इन सभी डिटेल्स को फिल करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

5. डाउनलोड करने के बाद छात्र इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

छात्र एडमिट कार्ड के साथ एक ऑरिजनल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या पुराना स्कूल आईडी कार्ड सेंटर पर ले जाना न भूलें। साथ ही, एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले यानी दोपहर 1:30 बजे तक एग्जाम सेंटर पर जरूर पहुंच जाएं।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।