HPBOSE 12th Final Merit List 2026 OUT: हिमाचल बोर्ड 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ये रहा Direct Link

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के परिणामों के आधार पर तैयार की गई है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। 

Aug 20, 2026, 11:04 IST

HPBOSE 12th Final Merit List 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट मार्च 2026 में हुई 12वीं की वार्षिक परीक्षा के बाद री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के संशोधित परिणामों को शामिल करके तैयार की गई है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

HPBOSE Class 12 Final Merit List 2026 Link

जिन छात्रों ने अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होने पर री-वैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था, उनके संशोधित अंकों को अब फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। बोर्ड के अनुसार, अब जारी की गई मेरिट लिस्ट को अंतिम माना जाएगा। छात्र और अभिभावक बोर्ड की वेबसाइट से पूरी जानकारी देख सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- hpbose.org 

री-वैल्यूएशन के बाद जारी हुई मेरिट लिस्ट

HPBOSE की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग का विकल्प दिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ, उनके संशोधित परिणाम को बोर्ड के रिकॉर्ड में अपडेट किया गया। इसी आधार पर अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।

HPBOSE 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

  • होम पेज पर दिए Result लिंक पर क्लिक करें।

  • अब कक्षा 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट का लिंक चुनें।

  • मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।

  • मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

  • HPBOSE Class 12 Grading System

    HPBOSE 12वीं परीक्षा में छात्रों को अंकों के आधार पर अलग-अलग ग्रेड दिए जाते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी नीचे दी गई है।

    ग्रेड
    अंक सीमा
    ग्रेड पॉइंट
    A1
    91-100
    100
    A2
    81-90
    90
    B1
    71-80
    80
    B2
    61-70
    70
    C1
    51-60
    60
    C2
    41-50
    50
    D
    33-40
    40
    E1
    21-32
    C
    E2
    00-20
    C

    HPBOSE फाइनल मेरिट लिस्ट क्यों देखें?

    फाइनल मेरिट लिस्ट में री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के बाद के संशोधित अंक शामिल हैं। इसलिए जिन छात्रों ने इन प्रक्रियाओं के लिए आवेदन किया था, उन्हें अपनी जानकारी एक बार जरूर चेक करनी चाहिए। आगे की पढ़ाई, प्रवेश या अन्य जरूरी कामों के लिए बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परिणाम को ही आधार माना जाएगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।