HPRCA Admit Card 2026 OUT: लेबोरेटरी असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर समेत कई पदों के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट

HPRCA Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 19, 2026, 16:17 IST
HPRCA Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
HPRCA Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

HPRCA Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने आज 19 अगस्त को लेबोरेटरी असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और सीनियर लेबोरेटरी टेक्निशियन (MLT Gr-II) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। लेबोरेटरी असिस्टेंट परीक्षा 26 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। जबकि अन्य पदों के लिए परीक्षा 25 अगस्त को होगी। 

HPRCA Admit Card 2026 Download Link

HPRCA ने 19 अगस्त 2026 को Medical Social Worker (Post Code 26006), Psychiatric Social Worker (Post Code 26007), Senior Laboratory Technician MLT Gr-II और Laboratory Assistant (Post Code 25012) के एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश जरूर चेक करें। 

पोस्ट का नाम (Post Code)
एडमिट कार्ड लिंक
Medical Social Worker (26006) Admit Card Link
Psychiatric Social Worker (26007) Admit Card Link
Senior Laboratory Technician (MLT Gr-II) Admit Card Link
Laboratory Assistant (25012) Admit Card Link

HPRCA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को HPRCA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करना चाहिए।

  • सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • Admit Card सेक्शन में जाएं।

  • संबंधित भर्ती परीक्षा का लिंक खोलें।

  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।

  • HPRCA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट और परीक्षा तिथि

    HPRCA ने Laboratory Assistant (Post Code 25012) समेत अन्य पदों के एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Laboratory Assistant परीक्षा 26 अगस्त 2026 को होगी और इसका एडमिट कार्ड 26 अगस्त शाम 6 बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, 25 अगस्त 2026 को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी 19 अगस्त से उपलब्ध हैं, जिन्हें 25 अगस्त शाम 6 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

    HPRCA एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा जारी लैबोरेटरी असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन (MLT Gr-II) के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं।

    • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर

    • परीक्षा का नाम और पद

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

    • वैध पहचान पत्र से संबंधित निर्देश

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।