HPSC ADA Result 2026 Out: हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एग्जाम का रिजल्ट जारी, hpsc.gov.in से डाउनलोड करें PDF

एचपीएससी एडीए परिणाम 2026: HPSC ने ADA पोस्ट के लिए 5 जुलाई 2026 को हुए स्क्रीनिंग एग्जाम का रिजल्ट आज 24 जुलाई 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इस रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करके रोल नंबर का उपयोग करके देखें।

Jul 24, 2026, 17:34 IST

HPSC ADA Exam 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA -सहायक जिला न्यायवादी) स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 का रिजल्ट आज 24 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी कर दिया है। यह एग्जाम HPSC की 255 वैंकेसियों को भरने का उद्देश्य है।  

HPSC ADA एग्जाम छात्रों के लिए 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। साथ ही, छात्रों के लिए इस एग्जाम की मेरिट लिस्ट 8 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी। साथ ही, छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 10 जुलाई 2026 का दिन दिया गया था। इन एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

HPSC ADA Round 2 में क्या? 

इस स्क्रीनिंग एग्जाम को पास करने वाले छत्र चयन प्रक्रिया के अगले राउंड, यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) के लिए एलिजिबल होंगे। यह नॉलेज टेस्ट छात्रों के लिए 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। 

HPSC ADA भर्ती Result 2026 से जुड़ा Overview 

HPSC ने आज यानी 24 जुलाई 2026 को वेबसाइट पर एचपीएससी एडीए स्क्रीनिंग एग्जाम के रिजल्ट को जारी कर दिया है। छात्र इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संस्था
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
पोस्ट का नाम
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA)
कुल वैंकेसी 
255 पोस्ट 
स्क्रीनिंग टेस्ट डेट
05 जुलाई 2026
रिजल्ट डेट 
24 जुलाई 2026
अगला राउंड 
सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट 

एचपीएससी एडीए परिणाम 2026 डाउनलोड लिंक - यहां क्लिक करें

HPSC ADA Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

आयोग ने HPSC ADA के रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसे छात्र रोल नंबर डालकर PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, HPSC ADA के रिजल्ट को डाउनो करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. हरियाणा लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए ‘Results’ के लिंक पर क्लिक करें। 

3. ‘Result of Screening Test for the posts of Assistant District Attorney (ADA) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर आई Result PDF को डाउनलोड कर लें।

5. फिर, रोल नंबर डालकर अपने रिजल्ट स्टेट्स को चेक करें। 

छात्र HPSC ADA Result 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।