HPSC HCS Score Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर हरियाणा सिविल सेवा (HCS) प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को हरियाणा राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी और रिजल्ट 04 मई 2026 को जारी किया गया था। कैटेगरी वाइज रिजल्ट 20 मई 2026 को जारी किया गया था। रिवाइज्ड रिजल्ट 01 जून 2026 को जारी किया गया था। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
HPSC HCS Score Card 2026 डाउनलोड लिंक
हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, कैटगरी और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स दिए गए हैं।
|
हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक
|
HPSC HCS Score Card 2026 - हाइलाइट्स
हरियाणा लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 102 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। फिलहाल प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी और रिजल्ट 17 सितंबर 2026 को आउट हुआ था। अब इसके लिए 03 अक्टूबर 2026 से चल रहे हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल में दी गई है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
22/2026
|
|
पद
|
102
|
|
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि
|
26 अप्रैल 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
04 मई 2026
|
|
मुख्य परीक्षा की तिथि
|
27 जून से 29 जून 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
17 सितंबर 2026
|
|
इंटरव्यू की तिथि
|
03 अक्टूबर 2026 से शुरू
|
|
प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड तिथि
|
08 अक्टूबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
hpsc.gov.in
|
HPSC HCS Score Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें।
“Roll No. wise marks dated 08.10.2026 of all interviewed candidates for the posts of HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Main Exam - 2025 (Advt. No. 22/2026)” पर क्लिक करें।
स्कोरकार्ड की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
