HTET Answer Key 2026 Objection Process: हरियाणा टीईटी उत्तर कुंजी जारी, 9 जुलाई तक करें आपत्ति दर्ज

 HTET Answer Key 2026: हरियाणा टीईटी की उत्तर कुंजी 6 जुलाई, 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार PRT, TGT और PGT के लिए आपत्तियां 9 जुलाई शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

Jul 7, 2026, 11:19 IST
HTET Answer Key 2026 Objection Process
HTET Answer Key 2026 Objection Process

Haryana HTET Answer Key 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 की आंसर-की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। BSEH की ओर से लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) व लेवल 3 (PGT) की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई हैं। 

यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी प्रश्न अथवा उत्तरकुंजी में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर (विकल्प) में आपत्ति हो, तो वे Objection Raise करा सकते हैं। 

HTET Answer Key 2026 Objection Process: आपत्ति लिंक 

हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 की लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) व लेवल 3 (PGT) का आपत्ति लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को अपत्ति दर्ज करानी है, तो वे 9 जुलाई शाम 5.00 बजे तक करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए आधारित शुल्क 100 रुपये के साथ दर्ज कराना होगा। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

हरियाणा टीईटी 2026 आपत्ति लिंक 

HTET Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 का आयोज 4 और 5 जुलाई, 2026 को किया गया था। इसकी प्रोविजनल आंसर-की 6 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026
संचालन निकाय
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)
प्राथमिक कीवर्ड
HTET उत्तर कुंजी 2026
परीक्षा तिथियां
4 और 5 जुलाई 2026
6 जून 2026 (जारी)
आपत्ति दर्ज कराने की तिथि
6 से 9 जुलाई शाम (5.00) बजे तक
उत्तर कुंजी 
प्रोविजनल आंसर -की
लेवल
लेवल 1 (PRT), लेवल  2 (TGT), लेवल 3 (PGT)
आधिकारिक वेबसाइट
bseh.org.in

HTET Minimum Qualifying Marks: योग्यता अंक 

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा -2025 पास करने के लिए श्रेणीवार योग्यता अंक उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

वर्ग
न्यूनतम अंक
पास प्रतिशत 
जनरल / ओबीसी
150 में से 90
60%
एससी/पीएच (हरियाणा)
150 में से 82
55%
एससी/पीएच (अन्य राज्य)
150 में से 90
60%

HTET Answer Key 2026 Objection Raise Kaise karein 

हरियाणा टीईटी उत्तर कुंजी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

स्टेप 2 लॉगिन करने के लिए लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 3 HTET Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 आपत्ति दर्ज करने वाले प्रश्नों को चुनें।

स्टेप 5 वैलिड प्रूफ आपत्ति शुल्क के साथ अपलोड करें। 

स्टेप 6 समय सीमा से पहले आपत्ति दर्ज कराएं। 

यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, आपत्ति शुल्क (Refund) रिजल्ट जारी होने के तीन महिने के अंदर वापस कर दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।