HTET Result 2026 OUT: हरियाणा टीईटी रिजल्ट bseh.org.in पर घोषित, ये रहा TGT, PGT, PRT स्कोरकार्ड PDF लिंक

HTET Result 2026 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET Result 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर PRT, TGT और PGT स्तर का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने Biometric Verification Candidate List और सत्यापन शेड्यूल भी जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर इस सूची में शामिल हैं, उन्हें निर्धारित तिथि और केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा।

Aug 6, 2026, 08:30 IST
HTET Result 2026: एचटेट रिजल्ट जारी हुआ।
HTET Result 2026: एचटेट रिजल्ट जारी हुआ।

HTET Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 5 अगस्त 2026 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से PRT, TGT और PGT स्तर का स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने Biometric Verification Candidate List और सत्यापन शेड्यूल भी जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर इस सूची में शामिल हैं, उन्हें निर्धारित तिथि, समय और केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही संबंधित अभ्यर्थियों का HTET Result 2026 जारी किया जाएगा। सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपना मूल एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लेकर जाना होगा।

HTET 2026 Result Link-1 यहां क्लिक करें
Haryana TET Result 2026 Link-2 क्लिक करें

यहां क्लिक करें- HTET Biometric Verification Candidate List and Schedule PDF Link

HTET Result 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एचटेट रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026
आयोजित करने वाली संस्थान का नाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी
परीक्षा स्तर
लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) एवं लेवल-3 (PGT)
परीक्षा तिथि
4 और 5 जुलाई 2026
प्रोविजनल आंसर की तिथि
6 जुलाई 2026
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि
6 से 9 जुलाई 2026
रिजल्ट तिथि 
5 अगस्त 2026 (जारी)
रिजल्ट जारी करने का माध्यम
ऑनलाइन
प्रमाण पत्र की वैधता
लाइफटाइम 
आधिकारिक वेबसाइट
bseh.org.in

Also Check: HTET Final Answer Key 2026

HTET Result 2026: कब और कहां जारी हुआ हरियाणा TET रिजल्ट?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने Haryana TET Result 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और इससे संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट केवल BSEH की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

HTET 2026 Exam: तीन स्तरों पर हुई थी एचटीईटी परीक्षा

एचटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित हुई थी।

  • लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए।

  • लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained Graduate Teacher) पद के लिए।

  • लेवल-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने वाले उम्मीदवारों के लिए।

ऐसे डाउनलोड करें HTET Scorecard 2026 

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना एचटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर HTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।

  4. फिर नीचे लिखे Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Haryana TET Result: सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा Eligibility Certificate

एचटेट 2026 परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट हरियाणा में निकलने वाली PRT, TGT और PGT शिक्षक भर्तियों में आवेदन करने के लिए आवश्यक होगा।

HTET Qualifying Marks 2025: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

HTET 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है। सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक (60%), जबकि SC, ST और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 82 अंक (55%) हासिल करने होंगे। इन न्यूनतम अंकों को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार HTET परीक्षा में सफल माने जाएंगे।

HTET रिजल्ट 2026: लॉगिन ID और पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या करें?

यदि आप HTET Result 2026 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या लॉगिन विवरण भूल गए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध "Forgot Roll Number" या "Forgot Password" विकल्प का उपयोग करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन जानकारी दोबारा प्राप्त की जा सकती है। यदि फिर भी समस्या हो, तो BSEH हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates