IAS Saumya Pandey Motivational Story in Hindi: सौम्या पांडे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली है, जिनका जन्म 12 जनवरी 1994 को हुआ था। अगर हम उनकी शिक्षा की बात करें, तो सौम्या ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज से पूरी की। उनके पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। 10वीं में सौम्या के 98 प्रतिशत और 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक आए थे। 12वीं के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनयरिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया।
2017 बैच की IAS है सौम्या
सौम्या पांडे 2017 बैच की IAS है। फिलहाल वह बरेली विकास प्राधिकरण एवं आरएफसी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। उन्हें साल 2020 में सर्वश्रेष्ठ कलेक्टर का पुरस्कार भी मिल चुका है। सौम्या ने IAS पद संभालने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने पर जोर दिया। कोविड के दौरान उन्हें काफी लाइमलाइट मिली थी क्योंकि वह अपनी 22 दिन की बेटी को लेकर ऑफिस काम निपटाने पहुंच गई थी। सबने सौम्या की तारीफ की थी।
Related Stories
जब UPSC में किया टॉप
IAS सौम्या पांडे ने 8 से 10 महीने की तैयारी में पहली ही बार में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली, जिसमें उन्होंने चौथी रैंक लाकर टॉप किया। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। सौम्या के पति के नाम डॉ नितिन गौड़ है, जो खुद एक IAS है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एक साल का ब्रेक लिया और UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की, जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं।
आखिर सौम्या पांडे कैसे बनी IAS?
सौम्या अपनी इस IAS के सफलता की कहानी के बारे में बताती है कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और आठ-नौ महीने जमकर मेहनत की। वहरोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। सौम्या कहती है कि तैयारी के लिए NCERT बुक्स से बेहतर कुछ नहीं है। आपको अपनी कमियों पर लगातार काम करते रहने चाहिए और उनमें सुधार भी करते रहने चाहिए।
ये भी पढ़ें: मैकेनिकल इंजीनियर हैं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, UPSC में 33वीं रैंक लाकर बनी थीं IPS
