[Official] IBPS Clerk Prelims Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

IBPS Clerk Prelims Result 2026: आईबीपीएस जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। एग्जाम मे शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 2, 2026, 19:33 IST
IBPS Clerk Prelims Result 2026
IBPS Clerk Prelims Result 2026

 IBPS Clerk Prelims Result 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस क्लर्क प्री-एग्जाम दो दिन अर्थात् 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को चार शिफ्ट (सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे, सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे और शाम 04.30 बजे से 05.30 बजे) में सीबीटी मोड में हुआ था। संस्थान इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 11,663 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

IBPS Clerk Prelims Result 2026 PDF Download Link  

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिजल्ट का इंतजार रहे अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
जल्द जारी 

IBPS Clerk Prelims Result 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सलेक्शन के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) 
पद का नाम 
आईबीपीएस क्लर्क
रिक्त पद 
11,663
सलेक्शन प्रोसेस 
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 
10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा की शिफ्ट 
चार शिफ्ट (सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे, सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे और शाम 04.30 बजे से 05.30 बजे)
ऑफिशियल वेबसाइट 
ibps.in

IBPS Clerk Prelims Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें। 

  • IBPS Clerk Prelims Result 2026 क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।