[क्लिक करें] RRB ALP Admit Card 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 2, 2026, 16:35 IST

RRB ALP Admit Card 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB ALP Admit Card 2026
RRB ALP Admit Card 2026

RRB ALP Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर विज्ञापन संख्या सीईएन 01/2026 के तहत दिनांक 02 नवंबर 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 03 नवंबर से 05 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी इस भर्ती एग्जाम के माध्यम से कुल एएलपी के कुल 11,127 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1),  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी एक कॉपी एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाएं। 

RRB ALP Admit Card 2026 Download Link 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB ALP Admit Card 2026 Release Date - हाइलाइट्स 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 

रिक्त पद 

11,127 

विज्ञापन संख्या 

01/2026

चयन के चरण 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1),  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

सीबीटी-1 परीक्षा की तिथि 

03 नवंबर से 05 नवंबर 2026 को आयोजित 

एडमिट कार्ड 

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB ALP Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • RRB ALP Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होम गार्ड के 457 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें Apply?

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 2, 2026, 16:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News